फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Those who made fake reports in complaints will fall: DM

शिकायतों में फर्जी रिर्पोटिंग करने वालों पर गिरेगी गाज : डीएम

Tue, 03 Dec 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Those who made fake reports in complaints will fall: DM
सदर तहसील में समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम मार्कान्डेय शाही। - फोटो : PRATAPGARH
शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने वाले अफसरों को डीएम मार्कण्डेय शाही ने चेताया है। उन्होंने किसी भी अधिकारी का नाम लिए बगैर कहा कि शिकायत की स्थल पर पहुंचकर जांच होनी चाहिए। अगर फर्जी रिपोर्टिंग की गई तो अधिकारी और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को सदर तहसील में 109 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग की सबसे अधिक 39 शिकायतें, 24 राजस्व विभाग, 09 समाज कल्याण विभाग के साथ ही 36 अन्य विभागों की शिकायतें आईं। पुलिस विभाग की शिकायतों में फरियादी यह कहते सुने गए कि पुलिस के पास जाने पर बात सुनने के बजाए डांटकर भगा दिया जाता है।
विज्ञापन

अंतू और नगर कोतवाली की समस्या आम होने पर डीएम ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने को कहा। इधर, राजस्व विभाग के मामलों के निस्तारण के लिए सीओ सिटी और एसडीएम सदर के नेतृत्व में कमेटी का गठन करने को कहा है। उन्होंने सभी ईओ को सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटवाने को कहा है। इस मौके पर सीडीओ डीपी सिंह, एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसडीएम सदर विजयपाल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed