फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thirty more corona patients appeared in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में कोरोना के तीस और मरीज आए सामने

Sat, 01 Aug 2020 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 11:30 PM IST
सार

जिले में तीस और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 477 हो गई है। इनमें जीआरपी का एक, सांगीपुर डायल 112 का एक सिपाही व पुलिस लाइन स्थित चुनाव कार्यालय के दो सिपाही भी शामिल हैं।

विज्ञापन

विस्तार

 जिले में तीस और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 477 हो गई है। इनमें जीआरपी का एक, सांगीपुर डायल 112 का एक सिपाही व पुलिस लाइन स्थित चुनाव कार्यालय के दो सिपाही भी शामिल हैं। सांगीपुर बाजार में छह लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से कुछ को होम आइसोलेट तो कुछ को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



सांगीपुर का एक युवक कानपुर में शिक्षक के पद पर तैनात है। वह गांव आया था। कुछ दिनों पहले उसने जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पुलिस लाइन चुनाव कार्यालय में तैनात दो सिपाही, जीआरपी का एक सिपाही और सांगीपुर थाने से संबद्ध डायल 112 सिपाही कोरोना संक्रमित मिले हैं। सांगीपुर में एक महिला और तीन युवक कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन




नगर कोतवाली के भदोही का एक युवक, रूपापुर का एक युवक, सुखपाल नगर की महिला, कुंडा के करेहटी की महिला, पट्टी के सराय महेश का अधेड़ और शहर में ट्रेजरी चौराहे निवासी की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। शहर में पुरानी आबकारी मोहल्ले का एक अधेड़ भी संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को ट्रेस करने के साथ उन्हें होम आइसोलेशन और अस्पताल में रखने की तैयारी में लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed