फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Third death from Corona in Pratapgarh, had returned to Mumbai, died in Prayagraj

प्रतापगढ़ में कोरोना से तीसरी मौत, मुंबई के लौटा था, प्रयागराज में दम तोड़ा

Tue, 26 May 2020 12:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Third death from Corona in Pratapgarh, had returned to Mumbai, died in Prayagraj
pratapgarh news - फोटो : pratapgarh news
प्रतापगढ़ के एक और कोरोना पाजिटिव मरीज ने इलाज के दौरान प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। दस दिनों पहले वह मुंबई से परिवार सहित टैक्सी से घर आया था। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन


लक्ष्मणपुर विकास खंड के सरायमकई निवासी एक टैक्सी चालक परिवार सहित मुंबई के कुलावा में रहता था। 12 मई को वह पत्नी व दो बच्चों को लेकर गांव पहुंचा। 15 मई को उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। पत्नी उसे लेकर लालगंज सीएचसी पहुंच, जहां से उसे व पत्नी को प्रयागराज के एसआरएन भेज दिया गया।  
विज्ञापन


एसआरएन के चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। रविवार शाम अधेड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव थी। डाक्टरों ने उसे घर भेज दिया। अधेड़ का इलाज चल रहा था। रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Third death from Corona in Pratapgarh, had returned to Mumbai, died in Prayagraj
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
प्रयागराज में दम तोड़ने वाले कोरोना पाजिटिव चालक के शव को एसआरएन से गांव लाया गया। परिजनों ने शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन कराने की मांग की। इस पर प्रशासन तैयार हो गया। गांव में जेसीबी लगवाकर कब्र खुदवाई गई।

यहां परिवार के लोगों को जाने नहीं दिया गया और एसडीएम वीके प्रसाद और सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव के साथ स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शव को दफना दिया गया। इसके पहले जिले में दो और कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। अंतू के मझिलहा गांव के अधेड़ की 12 मई को जिला अस्पताल तो बाघराय के अधेड़ की मौत 17 मई को प्रयागराज में हुई थी। सोमवार को तीसरे कोरोना संक्रमित मरीज ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed