फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Things were resolved through reconciliation, Rajbahadur agreed to live with his wife

Pratapgarh News: सुलह से बनी बात, पत्नी के मायने में रहने को तैयार हुए राजबहादुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Things were resolved through reconciliation, Rajbahadur agreed to live with his wife
आमतौर पर सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बाद बेटियां विदा होकर बहु के रूप में ससुराल आती हैं। मगर रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोकअदालत में एक ऐसे अनोखे दंपती का विवाह कराया गया, जिसमें समाज की इस रीति को दरकिनार कर पति अपनी पत्नी के मायके में जाकर रहने को तैयार हुआ। प्रधान न्यायाधीश सुरेश चंद्र आर्या ने दोनों दंपतियों के बीच के विवाद को समाप्त कराकर सुलह कराई। अदालत के समक्ष दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और साथ रहने को राजी हुए। माता-पिता के अलगाव से लेकर दोबारा साथ रहने तक की यात्रा के बच्चे गवाह बने।
विज्ञापन

रखहा निवासी राजबहादुर पटेल साइकिल बनाने का काम करते हैं। इनकी शादी पट्टी के सदहीपुर की अमरावती से वर्ष 2000 में हुई थी। दोनों के सत्यम और शुभम नाम के दो बेटे हैं। अमरावती अपने मायके में अकेली संतान हैं। उनके माता-पिता की मृत्यु के बाद गांव का घर और खेती उनके नाम आ गई और साथ में उसे संभालने की जिम्मेदारी भी। इधर ससुराल में माली हालत कमजोर होने पर अमरावती ने पति राजबहादुर से बच्चों को साथ लेकर मायके सहदीपुर चलकर रहने को कहा। जिस पर दोनों में मतभेद हो गया और 2016 से दोनों अलग हो गए। पति से अलग होकर अमरावती दोनों बेटों को साथ लेकर मायके में रहने लगीं। इसके बाद से दोनों का मामला परिवार न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। रविवार को लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश सुरेश चंद्र आर्या ने दोनों को साथ रहने को तैयार किया। यह तय हुआ कि दोनों थोड़े-थोड़े समय के लिए दोनों जगह रहेंगे। शुरुआत राजबहादुर की ओर से हुई और वह ससुराल रहने जाने को तैयार हो गए। न्यायालय में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर नई पारी की साझा शुरुआत की। साथ में बड़ा बेटा सत्यम भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed