फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves took away goods worth thousands by breaking into the tiny branch

प्रतापगढ़: टाइनी शाखा में सेंध लगाकर हजारों का सामान समेट ले गये चोर

Tue, 14 Feb 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth thousands by breaking into the tiny branch
कंधई थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में बैंक की शाखा से महज सौ मीटर की दूरी पर टाइनी शाखा में सेंध लगाकर चोर रविवार की रात लैपटॉप, प्रिंटर सहित हजारों का सामान ले गए। सोमवार की सुबह मामले की जानकारी पर पीड़ित ने कंधई पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजाम गांव के अजय नारायण मिश्र ने क्षेत्र के भैरोगंज बाजार बैंक की टाइनी शाखा खोल रखी है। रविवार की रात चोर शाखा के दरवाजे के पास सेंध लगाकर भीतर घुसे। चोर कंप्यूटर, प्रिंटर सहित 60 हजार रुपये का सामान ले गए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले पीड़ित को पुलिस ने सीसीटीवी भी लगवाने को कहा था।
विज्ञापन

बता दें कि घटना स्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित बैंक में पूरी रात दो सुरक्षागार्ड पहरा भी दे रहे थे लेकिन खटपट की आवाज पर उनकी नींद नहीं खुली। मामले की शिकायत पर कंधई पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed