{"_id":"66db55b27f00e0c799072564","slug":"thieves-stole-goods-worth-lakhs-from-the-houses-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-124049-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सगे भाइयों के घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सगे भाइयों के घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का समान
Sat, 07 Sep 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
दो सगे भाइयों के घरों से चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा बरई निवासी अजय पटेल व संतोष पटेल भाई हैं। दोनों दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी व बच्चे परिवार के साथ रहते हैं। अजय की पत्नी रेशमा रक्षाबंधन पर अपने कमरे में ताला लगाकर मायके चली गई थीं।
मंगलवार रात चोर पीछे के रास्ते घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार नकद समेत करीब छह लाख के आभूषण व संतोष के घर से 49 हजार नकद व लाखों के आभूषण उठा ले गए। बुधवार सुबह परिजन कमरे में गए तो पीछे का दरवाजा खुला था। कमरे में रखा बक्सा भी गायब था।
खोजबीन के दौरान घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बाग में दोनों के बक्से टूटे मिले और उसमें रखा सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस लौट गई। रेशमा ने मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसी गांव में दो दिन पहले गैस एजेंसी से 47 गैस सिलिंडर चोरी हो गए थे। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।