फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves in the fog -hit

कोहरे में चोरों का कहर

Fri, 26 Dec 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Dec 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
Thieves in the fog -hit
कुंडा/लवाना। ताबड़तोड़ चोरियों से क्षेत्र के लोग सहम गए हैं। चोर ठंड और कोहरे का फायदा उठाकर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कहीं दुकानों के ताले काटे तो कहीं सेंध लगाकर नगदी जेवर पार कर दिए गए। कुंडा, महेशगंज सहित नवाबगंज थाना क्षेत्र में आधा दर्जन घरों को चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली के हिसामपुर मनगढ़ निवासी पप्पू परिवार के साथ शादी में शामिल होने लालगंज गया था। रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर पूरा घर खंगाल लिया। बक्से, आलमारी, सूटकेस तोड़कर 20 हजार रुपये, जेवर समेत लाखों का सामान ले गए। सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देख फोन पर पप्पू को जानकारी दी। महेशगंज थाना क्षेत्र के डीहबलई मईराम निवासी हरिश्चंद्र यादव घर की छत पर सो रहा था। रात में चोर उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर सिलाई के लिए रखे कपड़े, सिलाई मशीन, बर्तन व पांच हजार रुपये ले गए। इसी घर के बगल स्थित सोनू के घर का ताला भी चोरों ने तोड़ दिया।
विज्ञापन


हालांकि घर में कोई सामान न होने से उन्हें निराश होना पड़ा। उधर लवाना चौराहे पर तीन जगह ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए। श्रीराम कोरी के घर में छत से घुसे चोरों ने जेवर सहित बर्तन व ढाई हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बगल में ही राम आसरे पासी के घर में घुसकर बर्तन उठा ले गए। चौराहे पर राकेश कुमार की दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संग्रामगढ़ के विजयीमऊ में 21 दिसंबर की रात चार जगहों पर चोरियां हो गईं। मुसईताली निवासी राम मनोहर के घर की सिकड़ी तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। इसी रात रामनरेश की गुमटी का ताला तोड़कर चोर सामान व नकदी ले गए। कैथा विजयीमऊ निवासी चंद्रिका प्रसाद के घर में भी चोर ताला तोड़कर घुस गए। उधर चकेढ़ी भीटा निवासी बबलू सरोज के घर में भी चोर ताला तोड़कर घुस गए और हजारों रुपये के गहने, खाद्यान्न व कपड़े ले गए। कुंडा कस्बे में मोबाइल की दुकान का ताला काट दिया गया। हथिगवां में 23 की रात किराने की दुकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। 12 दिसम्बर को परियावां में किराने की दुकान का ताला तोड़कर सामान ले गए। हिसामपुर में पहले भी तीन चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed