{"_id":"68447f5251c8295a400ed73e","slug":"they-were-supposed-to-hug-each-other-pratapgarh-news-c-3-1-jhs1028-642349-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गले मिलना था...अदावत पर उतर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गले मिलना था...अदावत पर उतर आए
विज्ञापन
जमीन की रंजिश को लेकर रामनगर मोहल्ले में शनिवार को दो पड़ोसियों में जमकर पत्थरबाजी हुई, लाठियां चटकीं। दोनों घरों में ईद की मुबारकवाद देने आए लोग भी संघर्ष में शामिल रहे। मारपीट में दोनों पक्षों से 12 से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस तैनात है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी निसार अली का पड़ोसी हनीफ और सबीना से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। करीब दस दिन पहले दोनों पक्षों के बच्चे क्रिकेट के दौरान विवाद होने पर मारपीट कर बैठे थे। इसे लेकर बदले की चिंगारी सुलग रही थी। बकरीद के मौके पर शनिवार की शाम दोनों घरों में कुछ बाहरी लोग ईद मिलने आए थे। इसी दौरान पुरानी बात छिड़ गई। कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ते ही दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। एक-दूसरे पर पत्थरबाजी होने लगी। इससे गांव में भगदड़ मच गई। एएसपी शैलेंद्र लाल के साथ सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को रानीगंज ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। कुछ हमलावर भाग रहे थे, जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
घायल निसार अली (30) के सिर पर गंभीर चोट आई। सबीना बानो (32), हसीना (55), अमन (18), सीबू (21), आजाद (19) व साहिल (18) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के शाहरुख (32), साहिबा बानो (25), हनीफ (38) भी जख्मी हुए।
हमलावरों को हिरासत में लेेकर पूछताछ की जा रही। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
शैलेंद्र लाल, एएसपी पूर्वी
रामनगर बनी पीएसी छावनी
त्योहार के दिन बवाल की सूचना पर पुलिस सर्तक रही। घटनास्थल पर रानीगंज, फतनपुर, कोतवाली देहात, दिलीपपुर के साथ पुलिस लाइन की फोर्स मौके पर पहुंची। घटना को देखते हुए एएसपी पूर्वी ने रामनगर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।