फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There will be strong opposition for not ending the case: MLA Vinod

मुकदमा समाप्त न करने पर होगा पुरजोर विरोध : विधायक विनोद

Fri, 13 Sep 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
There will be strong opposition for not ending the case: MLA Vinod
उदय प्रताप सिंह पर मुकदमा दर्ज होने के बाद विरोध जताते विधायक विनोद सरोज। - फोटो : PRATAPGARH
कानून के पाबंद राजा उदय प्रताप सिंह के विरुद्ध दर्ज कराया गया मुकदमा निंदनीय है। इससे हिंदू और मुसलमान दोनों संप्रदायों के लोग आहत और आश्चर्यचकित हैं। अगर मुकदमा समाप्त नहीं किया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में भंडारा, मंदिर पर पूजन कार्यक्रम और मोहर्रम साथ में हुआ था। कोई उन्माद जैसी स्थिति नहीं रही। प्रशासन की इस कार्रवाई वह व्यक्तिगत तौर पर आहत हैं। उन्होंने कहा है कि राजा उदय प्रताप सिंह राजनीतिक कार्यों से सरोकार नहीं रखते। बावजूद इसके सामाजिक व धार्मिक कार्यों के माध्यम से समाज से व्यापक तौर पर जुड़े हैं।
विज्ञापन

जनपद प्रशासन ने उनको भारी पुलिस बल लगाकर नजरबंद किया। इसके साथ ही धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी समझ से परे है। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया है कि आखिर उसकी मंशा क्या है। अपने इस द्वेशपूर्ण कृत्य से क्या संदेश देना चाहता है। न्यायालय में इसे साबित नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले पर हिंदू और मुसलमान दोनों सप्रदाय के लोग आहत हैं। उन्होंने इस कृत्य की भत्र्सना करते हुए कहा है कि इस मुकदमे में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अविलंब समाप्त करने की कार्रवाई की जाए जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बना रहे। अन्यथा की दशा में इसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। पूर्व में भी हम प्रशासन के अवैधानिक व तानाशाही आचरण के विरुद्ध लड़ाई लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed