फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There will be round-the-clock surveillance of the enrollment site

नामांकन स्थल के चप्पे-चप्पे की होगी निगहबानी

Sat, 29 Jan 2022 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
There will be round-the-clock surveillance of the enrollment site
अफीम कोठी विधानसभा चुनाव नामांकन स्थल परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने को केबल लगाते टेक्निशीयन। - फोटो : PRATAPGARH
विधानसभा चुनाव में इस बार विकास भवन के अफीमकोठी सभागार को नामांकन स्थल बनाया गया है। एक फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले परिसर में लोहे की पाइप लगाकर बैरिकेडिंग की जा रही है। पूरे परिसर की निगरानी के लिए 26 सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। नामांकन स्थल की तरफ जाने वाले कटरा रोड पर कुल चार स्थानों पर बैरियर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू होगी। विकास भवन के अफीम कोठी सभागार सहित अलग-अलग सात कक्षों में बल्ली व लोहे की पाइप की मदद से बैरिकेडिंग कराई जा रही है। प्रवेश गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से उम्मीदवार व उनके समर्थकों की निगरानी के लिए प्रशासन विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहा है। प्रवेश गेट पर सभी को सैनिटाइज करने के लिए स्वचालित टनल लगाया जाएगा। शनिवार को मजदूरों ने अफीम कोठी परिसर में सफाई करने के साथ कूड़े के ढेर हटाए। परिसर में बैरिकेडिंग का काम रविवार तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताहभर तक कटरा रोड पर शाम तक बंद रहेगा आवागमन
शहर से कटरा चौराहे जाने वाली सड़क पर नामांकन स्थल है। एक फरवरी से विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार व उनके समर्थकों का काफिला रोकने के लिए पुलिस टीम कटरा रोड पर कुल चार स्थानों पर बैरियर लगा रही है। नामांकन स्थल से सौ मीटर पहले सड़क के दोनों तरफ बैरियर लगाए जाएंगे।

डीएम आवास रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय व रूपापुर गांव के मोड़ के पास दो और बैरियर लगाए जाएंगे। पहले बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी उम्मीदवार व उनके समर्थकों को रोकने के बाद अधिकतम तीन वाहनों को नामांकन स्थल के पास जाने की इजाजत देंगे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कटरा रोड पर एंबुलेंस व अफसरों के वाहनों को छोड़कर अन्य किसी वाहन को जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। इस रोड पर सप्ताहभर आवागमन बाधित रहेगा।

अफीम कोठी विधानसभा चुनाव नामांकन स्थल पर बैरी केटिंग करते कर्मचारी। संवाद

अफीम कोठी विधानसभा चुनाव नामांकन स्थल पर बैरी केटिंग करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed