फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There will be no reduction in jail security, three-tier cordon will remain intact

Pratapgarh News: जेल की सुरक्षा में नहीं होगी कटौती, त्रिस्तरीय घेरा रहेगा बरकरार

Sun, 19 Nov 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 19 Nov 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
There will be no reduction in jail security, three-tier cordon will remain intact
जिला कारागार से भले ही माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ के हत्यारोपी लवलेश, अरुण व सनी का चित्रकूट जेल स्थानांतरण हो गया है, लेकिन यहां की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में अब कटौती नहीं होगी। मुख्य गेट तक पहुंचने के लिए लोगों को पीएसी व सिविल पुलिस के बाद जेल के बंदीरक्षकों की निगरानी से ही गुजरना होगा।
विज्ञापन

प्रयागराज में माफिया अतीक व उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पहले नैनी सेंट्रल जेल में रखा गया था। सप्ताह भर बाद तीनों को प्रतापगढ़ कारागार स्थानांतरित कर दिया गया था। उनके जेल में दाखिल होते ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। जेल के चारों ओर सुरक्षाकर्मियों की पिकेट लगाई गई थी।
विज्ञापन

यहां तक कि मुख्य गेट तक जाने के पहले ही छोटा गेट बना दिया गया था। वहां जांच के बाद ही कोई आगे निकलता था। यहां पर पीएसी भी तैनात कर दी गई थी। जेल चौकी के पुलिसकर्मी भी आने जाने वाले लोगों की निगरानी करते हैं। अभी भी प्रशासनिक आधार दूसरे जनपदों से भेजे गए छह शातिर जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक रमाकांत दोहरे ने बताया कि जेल की सुरक्षा पूर्ववत रहेगी। माफिया ब्रदर्स के हत्यारोपियों के चित्रकूट स्थानांतरण के बाद किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बाहरी लोगों की तीन स्थानों पर जांच के बाद प्रवेश मिलेगा।


-------
जेल के बाहर प्रधान बंदीरक्षक की हो चुकी है हत्या
जिला कारागार में तैनात प्रधान बंदीरक्षक हरि नारायण त्रिवेदी की 27 दिसंबर 2018 की शाम जेल रोड हत्या कर दी गई थी। हत्या को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीन बदमाश खीरीबीर घाट की ओर भाग निकले थे। हालांकि बाद में कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मकसूद, अतीक को जेल भेजा। घटना की साजिश जेल में बंद जैद पर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed