फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There will be no power cuts during Dussehra and Bharat Milap; eight trolley-mounted transformers will be deployed.

Pratapgarh News: दशहरा और भारत मिलाप में नहीं गुल होगी बत्ती, लगेंगे आठ ट्रॉली ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
There will be no power cuts during Dussehra and Bharat Milap; eight trolley-mounted transformers will be deployed.
ऐतिहासिक दशहरा और भरत मिलाप नजदीक आते ही नगर पालिका और बिजली निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रामलीला मेला ग्राउंड पर साफ-सफाई के साथ सड़क के मरम्मतीकरण का काम किया जा रहा है। वहीं, बिजली भी आठ ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर चिह्नित जगहों पर लगाएगा ताकि आपात स्थिति में भी निर्बाध आपूर्ति दी जा सके।
विज्ञापन

जिले में 20 अक्तूबर को दशहरे पर रामलीला मेला ग्राउंड पर रावण दहन होगा। मैदान को सजाया जा रहा है। 22 अक्तूबर को भरत मिलाप मेले का आयोजन किया जाएगा। शहर की सड़कों को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग करने के लिए बांस-बल्ली लगाने का कार्य शुरू हो गया है। भरत चौक की भी सजावट हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से रामलीला मेला ग्राउंड की साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। वहीं, बिजली विभाग ने आपातकालीन ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की है। शहर के 12 प्रमुख प्वाइंट भरत चौक, भंगवा चुंगी, राजापाल चौराहा, सदर बाजार, चिलबिला, महुली सहित अन्य स्थानों पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने 63 से लेकर 100 केवीए तक अतिरिक्त छोटे ट्रांसफार्मरों को भी तैयार कर रखा है। हालांकि ट्रॉली ट्रांसफार्मर की क्षमता 250 केवीए व 400 केवीए रहेगी। बिजली विभाग ने मेले की निगरानी के लिए चार टीमें बनाई हैं। शहर के अलग-अलग उपकेंद्रों पर टीम भ्रमण करती रहेंगी।

वर्जन--
दशहरा और भरत मिलाप मेले की तैयारी को लेकर नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए ट्रॉली ट्रांसफार्मर की उपलब्धता रहेगी। सुरक्षा के लिए पुलिस के अफसरों को निर्देशित किया गया है। - अभिषेक पांडेय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed