फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   there will be investigation of purvanchal vikas nidhi

पूर्वांचल विकास निधि के कार्यों की खंगाली जाएगी गुणवत्ता

Sun, 15 Mar 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
there will be investigation of purvanchal vikas nidhi
पूर्वांचल विकास निधि के तहत हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी अब पूर्वांचल विकास बोर्ड करेगा। जिले में पहली बार दखल करते हुए एग्रो के स्थापित हैंडपंपों की गुणवत्ता की जांच कराने का फैसला लिया गया है। जिले के अधिकांश माननीयों की निधि के 3.30 करोड़ रुपये से हैंडपंपों की स्थापना की गई है। मगर अब एग्रो गुणवत्ता की जांच कराने सेे कतरा रहा है।
विज्ञापन

जिले के सात विधायक और चार एमएलसी को पूर्वांचल विकास निधि से मिलने वाली धनराशि से हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच अन्य एजेंसियों से कराई जाएगी। सूबे में पूर्वांचल विकास बोर्ड का गठन होने के बाद जिले में पहली बार आए बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने वर्ष 2018-19 में एग्रो को हैंडपंप लगाने के लिए मिले 3.30 करोड़ रुपये से स्थापित हैंडपंपों की गुणवत्ता खंगालने के लिए जलनिगम को जिम्मेदारी सौंपी है। मगर एग्रो जांच से कतरा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार हो रहा है कि पूर्वांचल विकास निधि से हुए कार्यों की गुणवत्ता खंगालने की पहल हो रही है। हालांकि कागजी कोरम पूर्ण करने के लिए जांच का कोरम पूरा कर लिया जाता था। दरअसल, इस निधि से होने वाले सभी विकास कार्य माननीयों के प्रस्ताव पर ही कराए जाते हैं और वह जैसा कार्य चाहते हैं, कार्यदायी संस्थाएं वैसा ही कर देती हैं। इससे गुणवत्ता की न तो कहीं शिकायत होती है और न ही कोई पहल होती है। मगर सूबे के मुखिया ने पूर्वांचल विकास बोर्ड का गठन करके कार्यदायी संस्थाओं पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि के तहत होने वाले विकास कार्यों में अनियमितता मामला कभी भी सामने नहीं आया। जिले स्तर पर होने वाली बैठकों में भी सार्वजनिक तौर पर माननीयों ने भी कभी कोई मुद्दा नहीं उठाया। पूर्वांचल विकास निधि के तहत बजट हर वर्ष आता है, मगर पहली बार गुणवत्ता की जांच कराने की पहल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed