फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There will be a gathering of saints in Rampur Khagal, artists will gather

Pratapgarh News: रामपुर खागल में होगा संतों का समागम, जुटेंगे कलाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
There will be a gathering of saints in Rampur Khagal, artists will gather
दो माह से चल रही स्मृति महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी को अंतिम रूप देने में आयोजक जुटे हैं। 18 से 24 अक्तूबर तक कथा का आयोजन के साथ संतों का समागम भी होगा। पट्टी तहसील के रामपुर खागल गांव में पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के मुखारबिंद से कथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं सनातन धर्म को एक सूत्र में बांधने के लिए देश के कई संत कथा स्थल पर पहुंचकर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास महाराज ने बताया की देश के अलग-अलग हिस्सों से संत कथा में शामिल होंगे। नित्य गोपाल दास, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद, स्वामी रामदेव, चिदानंद सरस्वती सहित अन्य संत पहुंचेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, कन्हैया मित्तल, प्रेम प्रकाश दुबे, पवन सिंह सहित अन्य कलाकार करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed