फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There was chaos when the dead body of Merchant Navy Vice Captain reached home

pratapgarh : मर्चेंट नेवी के उप कैप्टन का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम, मुंबई में मकान गिरने से हो गई थी मौत

Sun, 28 Jul 2024 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 01:24 PM IST
सार

घटना की जानकारी होने पर पिता अल्ताफ हुसैन और परिवार के अन्य लोग सुबह फ्लाइट से लखनऊ से मुंबई के रवाना हो गए। रविवार की सुबह सात बजे फ्लाइट से मेराज का शव मुम्बई से लखनऊ ले आया गया। एम्बुलेंस से दोपहर में शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। चार वर्ष पूर्व मेराज मर्चेंट नेवी में बतौर उप कैप्टन के पद पर तैनात हुआ था।

विज्ञापन
There was chaos when the dead body of Merchant Navy Vice Captain reached home
मुंबई में बिल्डिंग गिरने से मौत होने के बाद मर्चेंट नेवी के उप कैप्टन का शव गांव लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज करनपुर खूझी निवासी मेराज हुसैन मर्चेंट नेवी में उप कप्तान हैं। वह मुम्बई के बेलापुर में एक मकान के पांचवीं मंजिल पर रह रहे थे। शनिवार को मेराज हुसैन के साथ दो अन्य रिश्तेदारों की बिल्डिंग गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी। फायर ब्रिगेड व महाराष्ट्र पुलिस ने रेस्क्यू कर मेराज सहित मलबे में दबे अन्य लोगों के शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पिता अल्ताफ हुसैन और परिवार के अन्य लोग सुबह फ्लाइट से लखनऊ से मुंबई के रवाना हो गए। रविवार की सुबह सात बजे फ्लाइट से मेराज का शव मुम्बई से लखनऊ ले आया गया। एम्बुलेंस से दोपहर में शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। चार वर्ष पूर्व मेराज मर्चेंट नेवी में बतौर उप कैप्टन के पद पर तैनात हुआ था। कुर्ला से दो रिश्तेदार जौनपुर जनपद के राजा बाजार निवासी सफीक (28) और पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार निवासी मेराज (26) वर्ष बेलापुर मेराज के पास मिलने आए थे।

विज्ञापन

There was chaos when the dead body of Merchant Navy Vice Captain reached home
मेराज हुसैन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

रात में तीनों लोग भोजन करके सो गए। एक बजे से दो बजे के बीच पांचवीं मंजिल गिर गई, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों के शव को मुम्बई पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसमें शफीक का भिवंडी में मिट्टी दी गई। उप कैप्टन मेराज का शव करन पुर खूझी गांव लाया गया। तीसरे मेराज अहमद बंधवा बाजार का शव देर रात जहाज से लखनऊ आएगा सोमवार को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

मर्चेंट नेवी के उप कैप्टन मेराज हुसैन के शव को दोपहर दो बजे करनपुर खूझी गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। उप कैप्टन मेराज हुसैन की मौत से हर कोई हतप्रभ था। पत्नी फरहीन बहराइच में ग्राम विकास अधिकारी हैं ।आठ महीने पहले मेराज हुसैन की शादी कंधई थाना क्षेत्र के मोलानी गांव निवासी असलम अंसारी की बेटी फरहीन के साथ हुई थी। घर से लेकर ससुराल तक रोने बिलखने से आसपास घरों में मातम छाया हुआ था। पिता अल्ताफ हुसैन मुम्बई ही रहकर टैक्सी चलाकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दी थी, जिसमें मेराज बड़ा बेटा था। मर्चेंट नेवी में नौकरी मिलने के बाद दूसरे बेटे भी नौकरी की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed