{"_id":"62741ed3bfdee202515f73ba","slug":"there-was-a-tussle-over-the-delimitation-of-wards-pratapgarh-news-ald3323813173","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों के गठन को लेकर माथापच्ची तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों के गठन को लेकर माथापच्ची तेज
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर निकाय चुनाव से पहले नगर पालिका में वार्डों के परिसीमन को लेकर खींचतान मच गई है। वार्डों का नक्शा बदलते देख सभासदों की परेशानी बढ़ गई है। वह अपने वार्डों को पूूर्ववत रखने के लिए अभी से हर जतन कर रहे हैं। उधर, नगर पालिका के अफसरों शहर में शामिल हुए नए इलाकों के परिसीमन में माथापच्ची करनी पड़ रही है।
नगर निकाय के चुनाव की तैयारियों के बीच वार्डों के परिसीमन का कार्य नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में तेजी से चल रहा है। नगर पालिका परिषद बेल्हा में अभी तक 25 वार्ड थे। शहर के सीमा विस्तार में आसपास के गांवों को शामिल किया गया है। उधर, परिसीमन को लेकर शासन की नई गाइडलाइन के चलते कई वार्डों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। नगर पालिका में कुल 27 वार्ड बनने हैं। अभी तक दस से अधिक वार्डों की आबादी 22 सौ से तीन हजार के बीच थी मगर, अब वार्डों की आबादी पांच हजार के करीब होगी। जिन वार्डों की आबादी कम है, उन्हें आसपास के वार्डों में समायोजित किया जाएगा। मगर यहां भी आबादी, मतदाता सूची व मतदेयस्थल का ख्याल रखना होगा।
उधर, शहर के कई वार्डों का नक्शा बदलने की खबर से संभावित प्रत्याशियों के साथ सभासदों की चिंता बढ़ गई है। हर कोई अपना वार्ड पूर्ववत ही रखना चाहता है। परिसीमन का दारोमदार ईओ के पास है। ऐसे में सभासदों के साथ चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे लोग अभी अपने वार्ड पूर्ववत रखने के लिए हर जतन कर रहे हैं। ईओ नगर पालिका मुदित सिंह का कहना है कि सभी की अपनी-अपनी राय है लेकिन, सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप परिसीमन का कार्य करते हुए वार्डों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पंचायतों में भी होगा फेरबदल
नगर पंचायत रानीगंज, लालगंज, कुंडा, मानिकपुर, सिटी प्रतापगढ़, कटरामेदनीगंज, अंतू, पट्टी में भी वार्डों के परिसीमन को लेकर माथापच्ची हो रही है। शासन की गाइडलाइन के अनुरूप काम होने के बाद वार्डों की सीमा में परिवर्तन होना तय माना जा रहा है। इससे निकाय चुनाव में कई लोगों के समीकरण बिगड़ सकते हैं। जिले में रानीगंज और अंतू नगर पंचायत का सीमा विस्तार हुआ है। ऐसे में कुछ नए हिस्से भी पुराने वार्डों में जुड़ेंगे।
नवसृजित नगर पंचायतों में आसानी से हो रहा काम
नवसृजित नगर पंचायतों में परिसीमन का काम आराम से हो रहा है। चूंकि अभी तक वहां गठित वार्डों का परिसीमन नहीं हुआ था। संभावित प्रत्याशी भी अभी वार्डों के गठन की प्रक्रिया से अनजान हैं। जिसके चलते नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारी सरकार की गाइडलाइन के क्रम में वार्डों का परिसीमन कर रहे हैं। नवसृजित नगर पंचायत कोहड़ौर, ढकवा, रामगंज, पृथ्वीगंज और सुवंसा में 10 से 12 वार्ड बनेंगे।