फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There was a raid on the house in the middle of the night, jewelery and cash worth lakhs looted

बदमाशों ने आधीरात धावा बोलकर नकदी और गहने लूटे, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

Sat, 28 Aug 2021 03:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 28 Aug 2021 03:45 PM IST
सार

हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवानरायनपुर गांव निवासी अंसार अहमद बृहस्पतिवार की रात घर के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। आधी रात तीन बदमाश पीछे के रास्ते से उनके घर में कूद गए। अंदर पहुंचकर उन लोगों ने आलमारी और बॉक्स के ताले तोडने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
There was a raid on the house in the middle of the night, jewelery and cash worth lakhs looted
हथिगवां के परेवा नारायनपुर में लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवानरायनपुर गांव में बृहस्पतिवार आधी रात बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर लूटपाट की। विरोध करने पर घर के लोगों की पिटाई कर दी। बदमाश लाखों रुपये के गहने और नकदी उठा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह एडिशन एसपी, डॉग स्क्वॉयड सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच की।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवानरायनपुर गांव निवासी अंसार अहमद बृहस्पतिवार की रात घर के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। आधी रात तीन बदमाश पीछे के रास्ते से उनके घर में कूद गए। अंदर पहुंचकर उन लोगों ने आलमारी और बॉक्स के ताले तोडने शुरू कर दिए। इस दौरान घर के लोगों की नींद टूट गई। इस पर घर में घुसे बदमाशों ने उन्हें सरिया, बांस आदि से पीटना शुरू कर दिया। अंसार अहमद के साथ ही उसकी पत्नी हदीसा खातून व बेटी खुशनूर की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही घर में रखे गहने और नकदी समेटकर भाग निकले। घर के लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुबह एडिशनल एसपी डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। अंसार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार बदमाश उसके घर से सात तोला सोना, पांच तोला चांदी व 5300 नकदी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को पीटने के मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के शकरदहा गांव में बीते दो-दिन पहले पुरानी रंजिश के चलते विजयलक्ष्मी को गांव के ही विनोद आदि लोगों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा था। विनय पांडेय पुत्र संतोष की तहरीर पर पुलिस ने गांव के विनोद शुक्ला, रजत, रजनीश, सत्यम, मोनू के विरुद्ध मारपीट, घर मेें घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक अन्य मामले में कोर्रही गांव की सुमित्रा देवी पत्नी पप्पू एवं सुमित कुमार के बीच मारपीट हो गई थी। सुमित्रा देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सुमित कुमार, ललित कुमार, विनोद कुमार, विनय कुमार, महेश कुमार के विरुद्ध हरिजन एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
बृहस्पतिवार रात गश्त से लौटते समय बाघराय पुलिस ने जमलामऊ गांव के पास एक युवक को संदिग्ध दशा में खड़ा देखा। वह पुलिसकर्मियों को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राहुल सिंह निवासी मलाकतिलहाई के रूप में हुई। केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने रात में चेक किए पुलिस बूथ
अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे थाना बाघराय के पुलिस चेकिंग बूथ बिहार, भिटारा, ग्रामीण बैंक, देवरपट्टी, भिटारा, बाघराय, कमासिन, शकरदहा में तैनात पुलिसकर्मियों से रुककर पूछताछ की। इसके साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक सीधे थाना बाघराय पहुंचे और सभी उपनिरीक्षकों की क्लास ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी फरियादी थाने पर प्रार्थना पत्र देने आए तो तुरंत उसका निस्तारण होना चाहिए।

बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, कुचलने का आरोप
विवाद में बाइक सवार दंपती को कार से कुचलने की कोशिश की गई। कार से टक्कर मारने पर बाइक सवार पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। हथिगवां थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी जवाहर लाल सरोज (55) की पड़ोसी से रंजिश है। शुक्रवार को दोनों में विवाद हो गया। मामला शांत होने के बाद जवाहरलाल बीमार पत्नी निर्मला (50) को बाइक से लेकर इलाज कराने के लिए हथिगवां बाजार आया। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में विपक्षी कार से पहुंचा और पीछे से बाइक में टक्कर मारकर चढ़ाने का प्रयास किया। इससे दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी।


जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत
घर के अहाते में स्थित मंदिर की सफाई के दौरान युवती को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार निवासी गिरिजा शंकर गुप्ता की बेटी अर्चना गुप्ता (24) डीएलएड कर चुकी थी। पिछले माह उसकी शादी तय हुई। अगले साल अप्रैल में उसकी शादी होनी थी। रक्षाबंधन पर अर्चना की मां राखी बांधने मायके कानपुर चली गई थी। बुधवार को पिता काम से कुंडा गए थे। भाई किसी काम से बाहर निकला था। अर्चना घर के अहाते में स्थित मंदिर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। इससे वह अचेत होकर वहीं गिर गई। घंटों बाद उसका भाई घर पहुंचा तो बहन की हालत देख दंग रह गया। पिता को फोन कर बुलाया। एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया तो उसने मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे झाडफ़ूंक कराने मददू बाबा की समाधि बिहार ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बेटी की मौत को लेकर परिजनों में चीखपुकार मच गई।

हथिगवां के परेवा नारायनपुर में अंसार के घर में बिखरा सामान। संवाद

हथिगवां के परेवा नारायनपुर में अंसार के घर में बिखरा सामान। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed