फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There is silence in the procurement centers, only 12 quintals are purchased on the first day

धानक्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा, पहले दिन सिर्फ 12 कुंतल हुई धान की खरीद

Wed, 02 Nov 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
There is silence in the procurement centers, only 12 quintals are purchased on the first day
लक्ष्मणपुर स्थित धान क्रय केन्द्र। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिले में धान खरीद के पहले दिन सोमवार को क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिले के 44 क्रय केंद्रों पर एक कुंतल भी धान की खरीद नहीं हुई। जिले के पट्टी तहसील के आसपुर देवसरा क्रयकेंद्र पर सिर्फ 12 कुंतल धान की खरीद हुई। हालांकि क्रय केंद्रों पर टोकन व धान विक्रय की जानकारी लेने के लिए किसान पहुंचते रहे।
विज्ञापन

जिले में 82 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य है। 45 क्रय केंद्रों पर सोमवार से धान खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन सिर्फ 12 कुंतल धान की खरीद हुई। अधिकतर केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। लालगंज के खानापट्टी स्थित धान क्रय केंद्र पर पहले दिन तीन किसानों ने टोकन लिया। क्षेत्र के वीरेंद्र बहादुर 75 कुंतल, दारा सिंह 150 कुंतल, देवेंद्र सिंह 173 कुंतल का टोकन लिया है। क्रय केंद्र का गोदाम धान रखने के लिए तैयार करके ताला लगा दिया गया है, धान खरीद के बाद इसमें रखा जाएगा।
विज्ञापन

यही हाल साधन सहकारी समिति दलापट्टी में धान क्रयकेंद्र पर देखा गया। पहले दिन दल बहादुर सिंह कटारिया व राम प्रकाश तिवारी, आहार- बिहार के महेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह रेहुआ लालगंज ने धान बेचने के लिए टोकन लिया। पहले दिन खरीद नहीं हुई। इधर लक्ष्मणपुर क्रय केंद्र पहले दिन खुला, लेकिन किसानों के नहीं आने से सन्नाटा देखा गया। विपणन निरीक्षक गीतांशु अग्रहरि ने बताया कि शासन के निर्देश पर क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। कुछ किसानों ने धान विक्रय टोकन ले लिया है, लेकिन फसल तैयार हो पाने कारण तौल शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति आसपुर देवसरा पहले दिन केंद्र पर 12 कुंतल धान की खरीद हुई। पहले दिन बिहटा गांव निवासी वीरेंद्र का धान खरीदा गया। इसके बाद दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। इसी तरह रानीगंज के शिवगढ़, गौरा व कूराडीह स्थित धान क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद कुछ किसानों ने केंद्र केंद्र पर पहुंचकर टोकन लिया। विपणन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रानीगंज 22 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य है।
इसी तरह बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लाक के परसनी गांव में दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। परसनी और पट्टी क्रयकेंद्र। दोनों पर सन्नाटा पसरा रहा। पहले दिन खरीद नहीं हुई। किसानों ने सिर्फ टोकन लिया। मार्केटिंग इंस्पेक्टर मनीषा सिंह ने बताया कि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी है। इस वजह से अभी खरीद नहीं हो सकती है।

हालांकि पहले दिन कोई भी किसान धान विक्रय करने के लिए नहीं आया। डिप्टी एआएमओ अजीत तिवारी ने बताया कि पहले दिन कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की तैयारी पूरी है। किसानों का इंतजार है। अफसरों का मानना है कि 20 नवंबर के बाद धान खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed