{"_id":"61881bf07fc7006cc0700309","slug":"there-is-no-fire-prevention-arrangement-even-in-the-medical-college-far-away-from-chc-pratapgarh-news-ald319914677","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार यात्री को नहीं मिली दवा, डीआरएम सेल पर हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार यात्री को नहीं मिली दवा, डीआरएम सेल पर हुई शिकायत
विज्ञापन
medicine
नीलांचल एक्सप्रेस से सफर कर रहे बीमार यात्री का सूचना मिलने के बाद भी प्रतापगढ़ में इलाज नहीं किया गया। यात्री के परिजनों ने इसकी शिकायत डीआरएम से कर दी। डीआरएम कार्यालय की तरफ से स्टेशन के अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
शनिवार को पुरी से नई दिल्ली जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-7 में बर्थ 19 के यात्री दिलीप (39) की तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गई। बताया गया कि प्रतापगढ़ में रेलवे अस्पताल के डॉक्टर ने दिलीप को अटेंड किया, लेकिन उसका इलाज नहीं किया। दवाएं भी नहीं दी गईं। यात्री के परिजनों ने इसकी शिकायत डीआरएम सेल में कर दी। उच्च अधिकारियों ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
स्टेशन के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्टेशन अधीक्षक एसपी यादव ने बताया कि यात्री को डॉक्टर ने अटेंड किया था। दवाएं दी या नहीं, यह उन्हें नहीं पता। इस बाबत डीआरएम सेल के अधिकारी ने यहां के परिचालन स्टाफ से पूछा तो स्टाफ ने डॉक्टर से तस्दीक की। डॉक्टर ने बताया कि वे उसी ट्रेन से आ रहे थे।
विज्ञापन
बीमार यात्री से टिकट मांगा, लेकिन वह दिखा नहीं पाया। अस्पताल स्टाफ को फोन किया, लेकिन दवा नहीं मिल पाई। सीनियर डीसीएम लखनऊ मंडल जगतोष शुक्ला ने बताया कि यात्रियों को सुविधा नहीं देने के मामले की जांच कराई जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।