{"_id":"5c1fee17bdec225706706053","slug":"there-are-pending-13-244-applications-for-old-age-pension-for-eight-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से वृद्धावस्था पेंशन के लंबित हैं 13,244 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह से वृद्धावस्था पेंशन के लंबित हैं 13,244 आवेदन
Mon, 24 Dec 2018 01:50 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धावस्था पेंशन के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले बुजुर्गों के आवेदन का खंड विकास अधिकारियों ने बाजा बजा दिया है। जिले के 17 विकास खंडों में आठ माह से 13,244 आवेदन लंबित हैं, मगर बीडीओ ने अभी तक सत्यापन कर रिपोर्ट नहीं भेजी है। बीडीओ की इस हरकत पर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए तीन दिन के अंदर रिपोर्ट भेजने को कहा है।
जिले की अधिकांश योजनाएं आनलाइन कर दी गई है, मगर आनलाइन योजनाओं को ब्लाकों पर बैठे पर अधिकारी और कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। आलम यह है कि ब्लाकों और तहसीलों पर आनलाइन जो आवेदन पहुंच रहे हैं, उनको कोई देखता ही नहीं है। हां इतना जरुर हैं, जब किसी व्यक्तिगत मामले को लेकर कोई पूछताछ करता है तो उसे भेज दिया जाता है।
जिले के 17 ब्लाकों में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने वाले 13,244 बुजुर्गों का आवेदन आठ माह से लंबित है। जिसमें सबसे अधिक कुंडा विकास खंड में 1618, रामपुर संग्रामगढ़ 1282, लालगंज 1191, बाबागंज 1146 और बिहार ब्लाक में 1111 आवेदन लंबित हैं। बीडीओ की इस लापरवाही की सजा बुजुर्गों को भुगतनी पड़ रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएन द्विवेद्वी ने बताया कि डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी बीडीओ को तीन दिन के अंदर फार्म सत्यापन के लिए कहा है।
विज्ञापन
सीडीओ राजकमल यादव के तबादले के बाद जिले में सीडीओ के पद पर धीरेंद्र प्रताप सिंह की तैनाती की गई है। नए सीडीओ के नहीं आने से मातहतों की नजरें अब मुखिया पर टिकी हुई हैं। गुरुवार को सीडीओ के आने की जानकारी विभागीय अधिकारी करते रहे। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि नए सीडीओ सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने के लिए आ सकते हैं।
सीडीओ राजकमल यादव का तबादला लखनऊ स्थित सचिवालय में विशेष सचिव पद पर हो गया। सीडीओ का अतिरिक्त प्रभार डीडीओ को सौंपा गया है। सीडीओ के तबादले के बाद से ही अधिकारियों में शिथिलता देखी जा रही है। इधर मुखिया का डर नहीं होने से डीएसओ, डीपीओ सहित अन्य कार्यालयों में जहां सन्नाटा पसरा रहता है, वहीं निजी काम निपटा रहे अधिकारी मोबाइल से नए सीडीओ के आने की जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल सचिवालय में तैनात धीरेंद्र प्रताप सिंह को अभी कार्यमुक्त नहीं किया गया है। जिले के अधिकारी सोमवार तक आने की बात कह रहे हैं। प्रभारी सीडीओ और डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि अभी कार्यस्थल से कार्यमुक्त नहीं हुए हैं, सोमवार तक आने की संभावना है।