फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   there are no jan aushadhi kendra in chc

सीएचसी में नहीं खुले प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद

Fri, 01 Feb 2019 12:30 AM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 01 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जनपद के सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने थे, मगर जिला व महिला अस्पताल के साथ सिर्फ तीन सीएचसी में ही इनकी शुरुआत हो सकी। अन्य अस्पतालों में अभी तक केंद्र नहीं खोले जा सके हैं। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।  उन्हें मेडिकल स्टोर से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है। इस ओर जिम्मेदार  ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में 29 सीएचसी और 56 पीएचसी का संचालन हो रहा है। इनमें पीएचसी को छोड़ दिया जाए तो सीएचसी का संचालन 24 घंटे तक होता है। मरीजों का आवागमन बना रहता है। सरकारी अस्पताल में न मिलने वाली जरूरी दवाओं को चिकित्सक मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों से मेडिकल स्टोरों से खरीदवाते हैं। इसको देखते हुए सरकार ने जिला व महिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी और पीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना करने के लिए आदेश दिया था।
विज्ञापन


मगर अब तक जिला और महिला अस्पताल के साथ सांगीपुर, लालगंज और रानीगंज सीएचसी में ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना हो सकी। बाकी सीएचसी और पीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र नहीं खोला जा सका। इसके चलते मरीजों को बाहर की दवा खरीदनी पड़ रही है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed