Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There are no facilities for even the diagnosis of epilepsy, let alone its treatment.

Pratapgarh News: मिर्गी का इलाज तो दूर जांच तक के इंतजाम नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
There are no facilities for even the diagnosis of epilepsy, let alone its treatment.
जिले में मिर्गी के मरीजों के लिए न जांच की सुविधा है, न ही इलाज का इंतजाम। मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक न्यूरो फिजिशियन का पद खाली है। जांच मशीन तक नहीं है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए प्रयागराज दौड़ना पड़ता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के मुताबिक, हर महीने ओपीडी में 40 से 50 मिर्गी के मरीज पहुंचते हैं लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से उन्हें केवल प्राथमिक उपचार के बाद
विज्ञापन

रेफर कर दिया जाता है।
पट्टी के सुनील कुमार ने बताया कि बेटे को तीन साल से मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। हर महीने प्रयागराज दिखाने जाना पड़ता है। एक बार में दो हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। राजगढ़ की रामा पटेल ने बताया कि उनकी बेटी को दिक्कतें होती हैं। प्रयागराज से इलाज चल रहा है। 15 दिन पर एक बार जांच और इलाज कराने जाना पड़ता है। प्राचार्य डॉ. देव जीत शर्मा ने कहा कि शासन से विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग गई है। जल्द ही तैनाती होने पर इलाज शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्गी मरीज ये करें

- शोर वाले स्थानों पर जाने से बचना मरीजों को चाहिए।
- टीबी और मोबाइल के साथ लैपटॉप से दूरी बनाएं।
- बच्चों को खेलने का मौका दें, अकेले कहीं जाने न दें।
- मरीजों को साइकिल, बाइक और कार कभी नहीं चलानी चाहिएं।
- अचानक बेहोश होने या हाथ-पैर अकड़ जाने की स्थिति में न्यूरो फिजीशियन को दिखाए, नियमित दवा खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed