{"_id":"628155f2b5f97e3bb34418fe","slug":"the-young-man-hanged-himself-by-making-a-noose-of-his-wife-s-sari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया युवक
Mon, 16 May 2022 01:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 16 May 2022 01:05 AM IST
सार
रात करीब आठ बजे घर में मौजूद बच्चे खाना देने के लिए लेकिन, बार-बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद राजनारायण की पत्नी मंजू भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में शनिवार देर शाम एक युवक ने कमरा बंद करने के बाद पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
नौरंगाबाद गांव निवासी राजनारायण वर्मा (35) अपने भांजे की शादी में शामिल होने नारायणपुर गांव गया था। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह पत्नी मंजू और बच्चों को वहीं छोड़कर घर की देखरेख करने के लिए शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब नौरंगाबाद आ गया। घर पहुंचने के बाद वह अपने कमरे में आराम करने चला गया। शाम करीब पांच बजे उसके बड़े भाई के बच्चों ने चाय देने के लिए दरवाजा खटखटाया लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे घर में मौजूद बच्चे खाना देने के लिए लेकिन, बार-बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद राजनारायण की पत्नी मंजू भी मौके पर पहुंच गई। उसके बार-बार गुहार लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर परिजनों ने आसपुर देवसरा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो राजनारायण का शव पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजनारायण की शादी करीब पंद्रह वर्ष पहले मंजू देवी वर्मा से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। वह मुंबई में कैटर्स का काम करता था। पिछले सप्ताह ही भांजे की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से घर आया था।