{"_id":"5b33d4fc4f1c1b95598b6657","slug":"the-woman-who-accused-the-doctor-of-attempting-to-misbehave-on-the-dna-test-denied","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाने वाली युवती ने डीएनए टेस्ट से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाने वाली युवती ने डीएनए टेस्ट से किया इनकार
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस व संविदा पर तैनात रहे डाक्टर आरडी द्विवेदी व सहयोगी डब्बू सिंह के ऊपर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाने वाली युवती का पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया। उसने डीएनए टेस्ट कराने से इनकार कर दिया है। एक मेडिकल रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस व डाक्टर आरडी द्विवेदी के ऊपर शहर की रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने डाक्टर और उनके सहयोगी डब्बू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अंजनी राय ने बयान लेने के बाद आरोपी डाक्टर को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। जहां तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ देर बाद लखनऊ एसपीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां आज भी उनका उपचार चल रहा है। महिला अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गया। सूत्रों की मानें तो चिकित्सकीय रिपोर्ट में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। बुधवार को युवती ने अस्पताल में डीएनए टेस्ट कराने के लिए रक्त देने से इनकार कर दिया। उसने लिखकर दे दिया कि वह डीएनए टेस्ट नहीं कराएगी। बाद में महिला आरक्षी के साथ कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि युवती ने डीएनए टेस्ट कराने से इनकार कर दिया है।