फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The woman kept getting beaten up near the Mandhata police station, the daughters also kept raining poles on the daughter seeking help.

मानधाता थाने के करीब पिटती रही महिला, मदद मांग रही बेटी पर भी बरसते रहे डंडे

Thu, 31 Mar 2022 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The woman kept getting beaten up near the Mandhata police station, the daughters also kept raining poles on the daughter seeking help.
स्थानीय थाने से चंद कदम दूर एक महिला को बेरहमी से पीटा जाता रहा। मदद की गुहार लगा रही उसकी मासूम बेटी पर भी हमलावर डंडे बरसाते रहे। दबंगों ने महिला की लोहे की गुमटी गिरा दी। घटना की जानकारी होने के बाद भी मानधाता पुलिस लीपापोती में जुटी रही। दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। कार्रवाई में भेदभाव करने वाली मानधाता पुलिस खाकी की किरकिरी करा रही है।
विज्ञापन

मानधाता बाजार में बुधवार को लोहे की गुमटी हटाने को लेकर सत्य नारायण सोनी व अनीता गुप्ता से विवाद होने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, अनीता ने अपने परिवार के गुजर-बसर के मंगलवार की रात गुमटी लाकर रखी थी। यह बात सत्यनारायण पक्ष के लोगों को खटक गई। गुमटी रखने वाली जगह को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर गुमटी हटाने को लेकर विवाद होने लगा। अनीता व उसकी मासूम बेटी गुमटी हटाने से लोगों को रोकने लगीं, मगर कोई उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। वहां जुटे सत्यनारायण पक्ष के लोग जबरन गुमटी गिराने पर अड़े थे। इस बीच सत्यनारायण पक्ष की महिलाएं आगे आईं और अनीता समेत उसकी बेटी को घसीटकर दूर ले गईं। मौका पाते ही लोगों ने गुमटी पलट दी। इस बीच महिलाएं अनीता को पीटती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमटी गिराने के बाद दो युवक भी लाठी-डंडे से अनीता व उसकी बेटी को पीटने लगे। मासूम बेटी मदद की गुहार लगाती रही, मगर कोई आगे नहीं आया। एक युवक उसे भी डंडे से पीटता रहा। पिटाई के दौरान अनीता निर्वस्त्र हो गई। चीखपुकार सुनकर पहुंचे लोग भी मदद के बजाय वीडियो बनाने में मशगूल रहे। इस दौरान उनके बीच ईंट-पत्थर भी चले। महज चंद कदम की दूरी पर स्थित मानधाता थाने की पुलिस को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे का वक्त लग गया।

हालांकि मारपीट व पथराव में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आने की बात कही जा रही है। इस दौरान प्रधान हरीराम मोदनवाल को भी पत्थर लग गया। पुलिस ने अनीता पक्ष के दो व सत्यनारायण पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों ने तहरीर दी। जिस पर जांच कर कार्रवाई की बात पुलिस करती रही। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। न्यायसंगत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed