{"_id":"6491ec32121e096e0b0192d4","slug":"the-woman-caught-the-person-who-blew-40-thousand-rupees-by-changing-the-atm-card-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-593-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये उड़ाने वाले को महिला ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये उड़ाने वाले को महिला ने दबोचा
Tue, 20 Jun 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। दस माह पहले ठगी का शिकार हुई प्रधान डाकघर की महिला एजेंट ने आरोपी को कचहरी परिसर में दबोच लिया। अधिवक्ता सहित अन्य लोगों ने आरोपी को पीटकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पल्टन बाजार मोहल्ले की प्रधान डाकघर की एजेंट संजू मिश्रा मंगलवार दोपहर कचहरी परिसर में रिश्तेदार अधिवक्ता से मिलने पहुंची थी। आरोप है कि दस माह पहले बाबागंज में एटीएम से रुपये निकालने में मदद का दावा कर एक आरोपी ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए थे। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। कचहरी में आरोपी को देखते ही संजू पहचान गई और शोर मचाकर लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।