फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The woman accused her husband and her two friends of misconduct

पति व उसके दो मित्रों पर महिला ने लगाया दुराचार का आरोप

Wed, 30 Dec 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
The woman accused her husband and her two friends of misconduct
The woman accused her husband and her two friends of misconduct
रात में एक महिला ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी कि उसके साथ कुछ लोगों ने दुराचार किया है। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को बाघराय अस्पताल ले गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

मान्धाता थाना क्षेत्र के रामनगर की रहने वाली एक महिला अपने घर पैदल जा रही थी। उसका आरोप है कि रास्ते में उसके पति व उसके दो मित्रों ने रोककर उसके साथ दुराचार किया। बाद में महिला ने इसकी सूचना कंट्रोलरूम को दी। इस पर 10 बजे के करीब पूरा पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। घटना बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही चकवड के बीच सीमा पर घटी थी।
विज्ञापन

इसके चलते अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष बाघराय, थानाध्यक्ष जेठवारा रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां से महिला को सीएचसी बाघराय लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय परीक्षण के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह का कहना है महिला नगर कोतवाली, मांधाता व मऊआइमा थाने में इसी प्रकार के मुकदमे दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रानीगंज, सीओ सोराव इस मामले की जांच कर चुके हैं। सभी मामले फर्जी पाए गए हैं। इस बार इस महिला ने थाना बाघराय को चुना है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर पर बार-बार पुलिस जा रही है। घर पर कोई नहीं है और ना तो अभी तक किसी प्रकार की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed