फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The wife along with the brother had hatched a conspiracy to kill the husband

भाई के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश

Fri, 24 Sep 2021 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The wife along with the brother had hatched a conspiracy to kill the husband
हथिगवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्यारोपी लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने की घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बेटी पर गलत नजर डालने पर पत्नी ने ही भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई। उसकी हत्या के लिए भाड़े पर बुलाए गए युवकों को सोने के आभूषण दिए। पुलिस ने मृतक की पत्नी, साले और भाड़े के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के पूरे डिघटन कोर्रही गांव निवासी कन्हैया सरोज (37) का शव 18 सितंबर को हथिगवां इलाके के सुनियावां नहर में उतराया मिला था। मृतक की पत्नी सपना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके साले के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। उनकी काल डिटेल से चौंकाने वाली जानकारी मिली। पुलिस ने कड़ी मिलानी शुरू की तो पूरी कहानी खुल गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सपना और साले गोविंदा सरोज के बयान के आधार पर भाड़े पर कन्हैया की हत्या करने वाले चार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ ने बताया कि मृतक कन्हैया अय्याश किस्म का था। वह नशे में किसी के भी साथ गलत काम कर जाता था। दुष्कर्म के मामले में वह जेल भी जा चुका था। मृतक की पत्नी के मुताबिक, की बेटी पर भी वह गलत निगाह रखता था। इसके बाद सपना ने बेटी को उसके बाबा के पास अंबाला भेज दिया। इसके बाद सपना ने कन्हैया की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed