फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The wedding procession returned without marriage, the bride, crazy in love with her lover, refused to marry in the pavilion.

Pratapgarh News: बिना शादी के लौटी बरात, दरोगा प्रेमी के प्यार में दीवानी दुल्हन ने मंडप में शादी से किया इंकार

Mon, 22 Apr 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession returned without marriage, the bride, crazy in love with her lover, refused to marry in the pavilion.
बिना शादी के लौटी बरात, दरोगा प्रेमी के प्यार में दीवानी दुल्हन ने मंडप में शादी से किया इंकार
विज्ञापन

दूल्हे के घर प्रेमी संग धमकी दुल्हन, फिर शादी की जिद पर अड़ी, पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच चली पंचायत
फतनपुर से प्रयागराज शनिवार को गई थी बरात, दोनों पक्षों में हुई थी तकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के हरिपालमऊ से गाजे-बाजे के साथ विवाह करने गए बरातियों व दूल्हे को तकरार के बीच बिना शादी के लौटना पड़ा। शादी के मंडप में इनकार करने वाली दुल्हन अपने प्रेमी दरोगा को लेकर दूसरे दिन दूल्हे के घर आ धमकी। हंगामे के बीच पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां कई घंटे की बातचीत के बाद भी नतीजा कुछ नहीं निकला।

हरिपालमऊ निवासी लालजी गौतम ने अपने बेटे मंगेश गौतम का विवाह प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र के चांदपुर सराय भरत गांव में तय किया था। शनिवार को धूमधाम से बरात लेकर मंगेश दुल्हन के घर पहुंचा। द्वार पूजा के बाद देर रात शादी के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा। इस बीच मंडप में पहुंची दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिससे खलबली मच गई। हर कोई अचानक बदला माजरा समझना चाहता था। बरातियों के अनुसार दुल्हन का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव के एक उपनिरीक्षक से चल रहा था। जिसकी वाराणसी में तैनाती है। वह शादी में मौजूद भी था। इसे लेकर काफी देर तक वर और कन्या पक्ष के बीच गहमागहमी माहौल में नोकझोंक होती रही। इसके बाद भी शादी की बात न बनी तो रात में ही दूल्हा बरातियों के साथ घर लौट आया। खास बात यह रही कि रविवार की सुबह दुल्हन अपने प्रेमी दरोगा संग दूल्हे के घर आ धमकी। वह मंगेश से शादी करने का दबाव बनाने लगी। वह दोबारा बरात लेकर चलने की बात कहने लगी। प्रेमी दरोगा ने भी दूल्हे के परिजनों पर वर्दी को रौब दिखाते हुए बरात फिर से ले चलने को कहा। मामला संज्ञान में आने पर फतनपुर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां काफी देर तक उनके बीच पंचायत चलती रही। बाद में प्रेमी दरोगा के साथ युवती अपने घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed