फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The weather became pleasant due to rain, the temperature dropped

Pratapgarh News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लुढ़का तापमान

Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain, the temperature dropped
तीन दिनों से तरसा रहे बादल बृहस्पतिवार को बरस पड़े। तेज बौछारों ने मौसम सुहाना कर दिया। शहर से गांव तक हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से फौरी राहत दी है। अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.6 दर्ज किया गया। जिले भर में 2 मिमी बरसात हुई। बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप-छांव के बीच बारिश ने गर्मी से फौरी राहत दी, लेकिन बाद में उमस परेशानी का कारण बनी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री था, जो बारिश के कारण करीब दो डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन






जिले के सदर, रानीगंज, कुंडा और पट्टी के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को जहां गर्मी से राहत दी, वहीं दुश्वारियां भी बढ़ा दी हैं। जरा सी देर हुई बारिश के कारण कई मोहल्लों और गांवों के रास्तों पर जलजमाव हो गया। बारिश के दौरान ही नहीं पूरे दिन बिजली की आवाजाही ने दिक्कतें बढ़ा दीं। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए। मौसम विज्ञानी देशराज मीना के मुताबिक मानसून सक्रिय है। चक्रवाती हवाओं के जोर से बारिश का क्रम बढ़ सकता है। अभी धूप-छांव के बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान के अगेती फसल की रोपाई शुरू
जिले में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अगेती फसल की नर्सरी डालने वाले किसानों ने धान की रोपाई प्रारंभ कर दी है। हालांकि अधिकांश किसानों नर्सरी में अभी बेहन तैयार नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed