फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The villagers tied the young man hiding

Pratapgarh News: झाड़ियों में छिपे युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
The villagers tied the young man hiding
चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लगने पर रतजगा कर रहे ग्रामीणों को झाड़ियों में छिपा एक युवक मिल गया। युवक की बाइक भी बरामद हुई है। पूछताछ में उसकी बातें संदेहास्पद लगीं तो ग्रामीणों ने उसकी पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी युवक को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना के के देऊम पूरब गांव के लोग लगातार चोरियां से इन दिनों रतजगा कर रहे हैं। शनिवार रात एक स्कूल के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में ग्रामीणों को एक बाइक खड़ी दिखाई दी। ग्रामीणों ने झाड़ियों में खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच कुछ दूरी पर संदिग्ध हालात में एक युवक बैठा मिल गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में वह झाड़ियों में छिपे होने की वजह नहीं बता पाया। इस पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को एक पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया। सूचना पर सांगीपुर पुलिस पहुंची और पेड़ से बंधक बनाए गए युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी सांगीपुर के धारूशाहपुर का रहने वाला है। सांगीपुर एसओ मनीष कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। वह रात में झाड़ियों में क्या करने गया था, इसकी वजह भी खंगाली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed