फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The victim walked 17 km to file a case of misconduct, the police pushed in the name of investigation

दुराचार का मुकदमा लिखाने के लिए 17 किमी पैदल चली पीड़िता , पुलिस ने जांच के नाम पर टरकाया  

Wed, 13 Apr 2022 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The victim walked 17 km to file a case of misconduct, the police pushed in the name of investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
दुराचार का मुकदमा लिखाने के लिए पीड़िता एक थाने से दूसरे थाने तक करीब 21 किमी पैदल चक्कर काटती रही। इसके बाद भी पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय जांच के नाम पर टरका दिया। महिला के साथ उसकी सहेली के भाई ने ही हैवानियत की थी। चलती कार में उसके साथ दुराचार किया। 
विज्ञापन



प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र की एक महिला सोमवार को बाघराय थाना क्षेत्र निवासी अपनी सहेली के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। उसे किसी काम से कुंडा जाना था। वह सहेली के भाई के साथ कार से कुंडा के लिए रवाना हुई। आरोप है कि कुंडा के बाबूगंज बाजार में पहुंचने पर सहेली के भाई ने उसके साथ दुराचार किया। शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन



इसके बाद उसे कार से धक्का देकर गिरा दिया। घटना के बाद मौके पर लोग जुट गए। इस बीच उधर से गुजर रही पुलिस उसे अपने साथ कुंडा कोतवाली ले गई। पीड़िता ने कोतवाली की महिला सेल में अपनी तहरीर लिखवाई। इस कुंडा पुलिस ने घटना बाघराय की बताते हुए उसे वहां भेज दिया। बाघराय थाने में उसे रातभर बैठाए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह फिर उसे कुंडा भेज दिया। जेब में रुपये न होने के कारण वह 21 किमी पैदल चलकर कुंडा पहुंची और फिर से कुंडा कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने उसे घटनास्थल दिखाने के लिए कहा। पुलिस केस दर्ज करने के बजाय जांच के नाम उसे टरकाती रही। इस बारे में एडिशनल एसपी रोहित मिश्रा का कहना है कि कुंडा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed