फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The victim's body hangs from a tree in a suspected condition

संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव 

Fri, 17 May 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
The victim's body hangs from a tree in a suspected condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
 संदिग्ध दशा में एक युवक का शव घर के पास ही कटहल के पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ निवासी शुप्रभात (22) पुत्र विमलेश विश्वकर्मा का शव गुरुवार को घर के बगल स्थित कटहल के पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर विमलेश समेत परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। शुप्रभात का शव फंदे से लटकते देख लोग बिलखने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों की मानी जाए तो शुप्रभात घर पर ही रहता था। विमलेश उसे कहीं नौकरी करने के लिए कह रहे थे, मगर वह परदेश जाने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को विमलेश अपने साथ उसे लेकर ट्रेन से रायबरेली पहुंचे। वहां उसे छोड़ने के बाद घर लौट आए। बताया जा रहा है कि रात में शुप्रभात भी घर लौट आया। गुरुवार सुबह उसका शव पेड़ से झूलता मिला। हालांकि परिजन उसे परदेश भेजने की बात से इनकार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वह घर पर ही रहता था। वह कहीं नहीं गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed