फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The uproar of the advocates as soon as DM SP arrived in the entire resolution day

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी के पहुंचते ही अधिवक्ताओं का हंगामा

Sat, 04 Dec 2021 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The uproar of the advocates as soon as DM SP arrived in the entire resolution day
कुंडा तहसील में समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते जिलाधिकारी नितिन बंसल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियादी के साथ जा रहे अधिवक्ता के साथ अभद्रता करते हुए बाहर निकालने को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने डीएम-एसपी के पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद में डीएम, एसपी के समझाने पर अधिवक्ता शांत हुए। जिसके बाद पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर निराकरण का दौर प्रारंभ हो सका। समाधान दिवस में 324 शिकायती पत्र आए। इसमें आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को कुंडा तहसील सभागार में डीएम डॉ. नितिन बंसल की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। डीएम और एसपी के आने के पहले अधिवक्ता मुकेश कुमार एक फरियादी के साथ शिकायती पत्र लेकर एसडीएम के पास जा रहे थे। इस दौरान मुख्य द्वार पर खड़े लेखपाल ने उन्हें रोक लिया। इस पर विवाद होने लगा। लोगों ने वकील को खींचकर कक्ष से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल समाधान दिवस में पहुंच कर शिकायतें सुनने लगे। उधर साथी के साथ अभद्रता की जानकारी होते ही अधिवक्ता भड़क गए और डीएम, एसपी के सामने ही हंगामा करने लगे। डीएम को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मुख्य गेट पर लगे लेखपाल को हटाया। फिर वकीलों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे से लेखपाल के हटाए जाने के बाद डीएम ने फरियादियों की कतार लगवाकर सीधे शिकायती पत्र लेकर उनकी बात सुनी। शिकायतें सुनते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करें। इस दौरान राजस्व विभाग की 112, पुलिस विभाग की 78, विकास विभाग की 58, समाज कल्याण की तीन, शिक्षा विभाग की चार, स्वास्थ्य विभाग की पांच और अन्य 64 शिकायतें आई।

डीएम ने आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान सीडीओ ईशा प्रिया, बीएसए सुधीर सिंह, एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, सीओ अर्जुन सिंह, एबीएसए रतनलाल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed