{"_id":"796070424705c36dfefc5dc073224cbe","slug":"the-train-began-to-climb-into-the-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जनपद मुख्यालय के स्टेशन से मुंबई जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के लिए बुधवार रात जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। हालांकि यात्रा करने के कारण वे ट्रेन से नहीं उतरे। इधर मारपीट शुरू होते ही स्टेशन पर भगदड़ मच गई। हालांकि जीआरपी और आरपीएफ घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
मुंबई से आ रही उद्योगनगरी रात करीब ग्यारह बजे जंक्शन पहुंची। रात में सफाई के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म पर लगाने की कवायद रेलकर्मी कर रहे थे। इस बीच जनरल कोच में कुछ लोग घुसने की कोशिश करने लगे। रेल कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर लाई गई, उसी समय सीट के लिए लोग धक्कामुक्की करते हुए चढ़ने की कोशिश करने लगे।
इस दौरान करनपुर मोहल्ले के पांच युवक दूसरे यात्रियों को धक्का देकर घुसने लगे। यह देख यात्री शोर शराबा करने लगे। इस पर युवकों ने विरोध करने वालों को पीटना शुरू कर दिया। खुलेआम गुंडई देख स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इसके बाद खिड़की से सामान डालकर सीट रोकने पर दबंगों ने दो यात्रियों को फिर पीट दिया।
विज्ञापन
ट्रेन में सवार हो चुके लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन पर भी हमला बोल दिया गया। इस बीच यात्रियों ने पुलिस आने की बात करते हुए शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। मारपीट में रामगंज निवासी सोहन कुमार और रोहित को चोटें आईं। हालांकि वे यात्रा की मजबूरी के चलते नीचे नहीं उतरे। एसओ जीआरपी भूपेंद्र सिंह ने मारपीट के बाबत जानकारी से इनकार किया है।
दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में गुरुवार को जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। इससे दूसरे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल पंजाब मेल ट्रेन के जनरल कोच का भी देखा गया।