{"_id":"6448339aeec30a809a03f7c4","slug":"the-tractor-ran-away-after-hitting-the-bike-rider-and-broke-12-barriers-pratapgarh-news-c-3-1-113033-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक सवार को टक्कर मारकर भागे ट्रैक्टर ने 12 बैरियर तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक सवार को टक्कर मारकर भागे ट्रैक्टर ने 12 बैरियर तोड़े
Wed, 26 Apr 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों को टक्कर मारकर भागे ट्रैक्टर चालक ने 12 बैरियर तोड़े
जेल रोड क्राॅसिंग के पास पुलिस ने चालक को पकड़ा, ट्रैक्टर किया सीज
फोटो 16
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। क्षेत्र के कटरा मेदनीगंज में सोमवार की रात दो बाइक सवारों को टक्कर मारने के ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। हादसे के बाद कई लोगों ने उसका शहर का तक पीछा किया। लोगों के गुस्से से बचने के लिए ट्रैक्टर चालक शहर के एक दर्जन चौराहे पर लगे पुलिस बैरियर को तोड़कर भागता रहा। जेल रोड क्राॅसिंग पर उसे सिपाहियों ने किसी तरह से रोका और पकड़ा। पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर सीज कर दिया।
लीलापुर थाना क्षेत्र के कटकावली मोहनगंज का बालेंद्र सिंह सोमवार की रात साथी योगेश के साथ बाइक से कटरा मेदनीगंज बाजार से घर जा रहा था। सुखपाल नगर तिराहे के समीप तेज गति से अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए तत्काल मेडिकल कालेज भेजा। उधर, ट्रैक्टर चालक के पीछे पांच बाइकों से कई लोग दौड़े। बाइकसवार लोगों गुस्से और पिटाई से बचने का प्रयास कर चालक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर लेकर शहर तक आ गया।
विज्ञापन
हड़बड़ी में ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही करते हुए आंबेडकर चौराहा, स्टेट बैंक, श्रीराम तिराहा, चौक के पास ट्रैफिक पुलिस के एक दर्जन मोबाइल बैरियर को तोड़ दिए। फिर चालक ट्रैक्टर लेकर जेल क्राॅसिंग की सड़क पर भागा लेकिन, फाटक बंद होने से रुके ट्रैक्टर को घेरकर पीछा कर रहे लोगों ने स्थानीय सिपाहियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।
मौके पर सिपाहियों के बचाव का प्रयास करने तक नाराज लोगों ने चालक की पिटाई भी की। पिटाई से ट्रैक्टर चालक का सिर फट गया था। सिपाही उसे पैदल चलाते हुए कोतवाली तक ले गए। नगर कोतवाल ने बताया कि चालक का उपचार मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। ट्रैक्टर को सीज किया गया है।