फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The title clash will take place today between Police Line Red and SSS Raebareli.

Pratapgarh News: पुलिस लाइन रेड और एसएसएस रायबरेली के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The title clash will take place today between Police Line Red and SSS Raebareli.
शहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच आरवीएस कानपुर और एसएसएस रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें एसएसएस रायबरेली ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पुलिस लाइन रेड ने एएस हनुमानगंज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में एसएसएस रायबरेली की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 158 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें सत्येंद्र ने 37, कार्तिक ने 33 व शिव गुप्ता ने 22 रनों का योगदान दिया। आरवीएस कानपुर के देवेश ने तीन और आजाद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरवीएस कानपुर की टीम 25 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन ही बना सकी। जिसमें उत्कर्ष ने 41, कृष्णा ने 36 व अक्षत ने 20 रनों का योगदान दिया। एसएसएस रायबरेली के कार्तिक मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एएस हनुमानगंज ने टॉस जीतकर पुलिस लाइन रेड को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पुलिस लाइन रेड ने 25 ओवर में सात विकेट पर 116 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें मनु राव ने 33, तनिष्क ने 18 व आयुष ने 14 रनों का योगदान दिया। जवाब में एएस हनुमानगंज 20.2 ओवर में 87 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें अंजनी ने 27 व शिवम ने 19 रनों का योगदान दिया। पुलिस लाइन रेड के हिमांशु ने पांच विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग हेमंत और नागेंद्र ने की। स्कोरिंग मानस व प्रज्ज्वल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed