फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The throne was set on fire, and the bike was also burnt.

Pratapgarh News: सिंहासन में लगाई आग, बाइक भी जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The throne was set on fire, and the bike was also burnt.
कोतवाली के कस्बा मेन रोड में सोमवार की रात शरारती तत्व ने डीजे संचालक के घर के बाहर रखे सिंहासन में आग लगा दी। आग से बगल में खड़ी बाइक भी जल गई। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी श्यामलाल गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया। उसका कहना है कि शादी विवाह के लिए वह सिंहासन व डीजे बुक करता है। सिंहासन को वह घर के पीछे अपने खाली प्लाॅट पर खड़ा कराते हैं। सोमवार की रात पौने दो बजे एक अज्ञात शरारती तत्व ने सिंहासन में आग लगा दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आग ने कुछ दूर पर प्रयागराज के करछना निवासी मुराद की बाइक को भी आगोश में ले लिया। आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद कस्बे के लोगों ने आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस की छानबीन में एक संदिग्ध युवक रात में घूमता नजर आ रहा है। घटना उसी के द्वारा देने की शंका जताई जा रही है। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed