फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The tears of the families who dries up and cry

रोते-रोते सूख गए घरवालों के आंसू

Wed, 17 Jul 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
The tears of the families who dries up and cry
प्रतापगढ़ में अधिवक्ता ओम मिश्र हत्या के बाद रोती-बिलखती पत्नी। - फोटो : PRATAPGARH
रोते-रोते सूख गए घरवालों के आंसू
विज्ञापन

36 घंटे से परिजनों का हाल बेहाल, भूख-प्यास से व्याकुल रहे बच्चे, रिश्तेदारों का भी बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
डेरवा। अधिवक्ता ओम मिश्रा के परिजनों के रोते-रोते आंखों से आंसू सूख गए। भूख व प्यास से घर के बच्चे व्याकुल रहे। रिश्तेदारों का भी बुरा हाल था। हर कोई सबकुछ सहते हुए सिर्फ इंसाफ की गुहार लगाता रहा। भूख प्यास से बेचैन बच्चों को पड़ोसी अपने घर ले गए।
सोमवार को करीब 11 बजे अधिवक्ता ओम मिश्रा की जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए थे। घटना की खबर मिलने के बाद से ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम, पिता तीरथराज व भाइयों के आंखों से लगातार आंसू बहते रहे। बड़ा बेटा अच्युत अपने छोटे भाई आनिदय को संभाल रखा था। यहां तक कि सोमवार से छोटा बेटा बिना कपड़े के था। उसे कोई कपड़ा पहनाने वाला नहीं था। सभी बच्चे भूख प्यास से व्याकुल रहे। मंगलवार को पड़ोसियों ने बच्चों को भोजन कराया। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के पेट में एक निवाला तक नहीं गया। जिससे वह रोते हुए अचेत हो जा रहे थे। बूढ़े पिता का भी हाल बेहाल रहा। दूरदराज से आए रिश्तेदार भी बेहाल दिखे। इन सब कष्टों को सहते हुए भी लोग लगातार इंसाफ की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इनसेट-----
पीएम-सीएम के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
महेशगंज के कलिकापुर ढिंगौसी में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी करते रहे। लोगों का कहना था कि अपराधियों का खात्मा करने के लिए भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह के खिलाफ भी खूब नारेबाजी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
भाजपा, विहिप व बजरंग दल के नेताओं का लगा रहा जमघट
महेशगंज के कलिकापुर ढिंगौसी में मंगलवार को बजरंग दल, विहिप और भाजपा के नेताओं का जमघट लगा रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, विहिप नेता मनोज मिश्रा, भाजपा नेता प्रकाश सिंह भी परिजनों को सांत्वना देते रहे। कौशांबी सांसद विनोद सोनकर व भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, डीपी इंसान, पूनम इंसान समेत इलाके के सैकड़ों नेता मौजूद रहे।

मृतक अधिवक्ता के पिता तीरथ राज मिश्र।

मृतक अधिवक्ता के पिता तीरथ राज मिश्र।- फोटो : PRATAPGARH

मृतक अधिवक्ता ओम मिश्र की बिलखती मां।

मृतक अधिवक्ता ओम मिश्र की बिलखती मां।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed