फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The team arrived with a bulldozer in the morning

Pratapgarh News: सुबह बुलडोजर लेकर पहुंची टीम, रात में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
The team arrived with a bulldozer in the morning
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के नामजद आरोपियों को पकड़ने में नाकाम पुलिस मंगलवार शाम राजस्व टीम व दो बुलडोजर लेकर उनके घर पहुंची। आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गए। टीम को उनकी लोकेशन टकवा में मिली तो छापा मारा, लेकिन वह हाथ नहीं आए। ढाई घंटे तक चली कवायद राजस्व विभाग ने यह कहते हुए रोक दिया कि नजरी नक्शा के मिलान बिना पैमाइश संभव नहीं है। इधर रात में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन



रानीगंज क्षेत्र की एक किशोरी को घर पहुंचाने का झांसा देकर बेलसंडी का रहने वाला वसीम अपने साथ बाइक से ले गया। अपने गांव के करीब एक सुनसान स्थान पर स्थित फार्म हाउस पर ले गया। यहां वसीम, उसके साथी मकबूल, लालबाबू व सोनू ने सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में उसे छोड़कर चले गए। दूसरे दिन होश में आने वह घर पहुंची। पहले तो लोकलाज के भय से पीड़िता के बाबा ने शिकायत नहीं की, लेकिन सोमवार की शाम पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में दबिश दी। हालांकि आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


तनावपूर्ण माहौल बनता देख पट्टी कोतवाली से शाम चार बजे भारी पुलिस फोर्स दो बुलडोजर लेकर बेलसंडी आरोपियों के घर पहुंची। पीछे से नायब तहसीलदार बृजेश कुमार भी टीम लेकर पहुंच गए। आरोपियों के घरों की पैमाइश की जाने लगी। इस बीच मुख्य आरोपी वसीम की लोकेशन ढकवा में मिली तो पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। आरोपी नहीं मिला। इधर, ढाई घंटे तक पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश के बीच आरोपियों के परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए। केवल बुजुर्ग महिलाएं ही मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तमाशबीनों की मौजूदगी में चल रही कार्रवाई रोकते हुए नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने कहा नजरी नक्शा मिलान के बगैर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। एक कड़ी इधर से उधर हुई तो जवाब देना पड़ेगा। इसके बाद पुलिस संग राजस्व टीम बुलडोजर लेकर लौट गई।

वर्जन



सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम भी आरोपियों के घरों के आसपास पैमाइश करने पहुंची थी। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी भेजी गई थी।

दुर्गेश सिंह , एएसपी पूर्वी



इनसेट



अंजाने खौफ से सहमे 20 पड़ोसियों के घर में भी लटकता रहा ताला

प्रशासनिक अमले के बीच पहुंचा बुलडोजर देख हर कोई सहम गया। आरोपियों के आसपास रहने वाले करीब 20 से अधिक परिवार के लोग अपने घरों में ताला बंद कर चले गए। घर के बाहर केवल मवेशी ही मौजूद थे। सैकड़ों तमाशबीनों की मौजूदगी में भले ही चहल पहल रही, लेकिन गलियों व घरों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। हर कोई अंजाने खौफ से सहमा रहा।



इनसेट

साहब हम अपनों की करतूत से हैं शर्मसार, दो घंटे के भीतर करेंगे सरेंडर



किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मकबूल के घर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम पहुंचीं। घर की बुजुर्ग महिला पुलिस व नायब तहसील के सामने आकर गिड़गिड़ाने लगी। बोली कि साहब हम सभी शर्मसार हैं। दो घंटे की मोहलत दें। आरोपियों को हाजिर कराएंगे। समय बीतने पर पुलिस उससे सवाल करने लगी तो वह कोशिश जारी होने की बात कहने लगी।

इनसेट



एएसपी व सीओ रानीगंज ने कोतवाली में डाला डेरा

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर सोमवार से पुलिस अफसर सक्रिय रहे। मंगलवार को सुबह से एएसपी दुर्गेश सिंह व सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी कोतवाली पट्टी में डटे रहे। वे बराबर आरोपियों की तलाश में लगी टीमों से बातचीत करते रहे।




इनसेट



बजरंग दल कार्यकर्ताओं की प्रशासन से नोकझोंक

बेलसंडी गांव में बुलडोजर जाने की सूचना पर पहुंचे एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता। बुलडोजर की कार्रवाई रोकने पर विकास सिंह बजरंग दल के आसपुर देवसरा इलाके के विभाग सहसंयोजक अपने साथियो प्रिंस बरनवाल, जिला संयोजक प्रखंड संयोजक विनय सिंह, कार्यकर्ता, सूरज अनुराग, के साथ नायब तहसीलदार से भिड़े और बोले प्रशासन कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहा है। तत्काल होनी चाहिए कार्रवाई जिसका समर्थन वहां से मौजूद ग्रामीणों ने भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed