फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The sweat is releasing the humidity along with the sun

Pratapgarh News: धूप संग उमस छुड़ा रही पसीना, सावन में तरसा रहे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
The sweat is releasing the humidity along with the sun
शुक्रवार को आसमान में छाये रहे बादल बिन बरसे ही लौटे। संवाद
आषाढ़ के बाद अब सावन में भी बारिश नहीं हो रही है। बादल तरसा रहे हैं। शुक्रवार सुबह से खिली चटख धूप उमस के साथ लोगों के पसीने छुड़ाती रही। अधिकतम तापमान में वृद्धि की वजह गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। पूरे दिन लोग उमस और तपिश से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने जिले में वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के सापेक्ष शुक्रवार को अधिकतम तापमान का पारा .3 डिग्री बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया। न्यूनतम तापमान का पारा .6 डिग्री ऊपर चढ़ 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सावन माह में भी बारिश नहीं होने से उमसभरी गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बनी है। पंखे- कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। वहीं बारिश नहीं होने से किसान भी निराश हैं। बादलों की आवाजाही तो है, लेकिन वे बरस नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि की वजह से रात में दिन जैसी गर्मी पड़ रही है। आगामी 24 घंटे में तेज हवा चलने, वज्रपात और बारिश के आसार हैं। लोगों से बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed