{"_id":"61180c5a8ebc3ee52a145c8b","slug":"the-story-of-the-shooting-was-hatched-to-implicate-friends-pratapgarh-news-ald313405191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों को फंसाने के लिए रची गोलीकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों को फंसाने के लिए रची गोलीकांड की कहानी
विज्ञापन
firing
साथियों को फंसाने के लिए युवक ने गोलीकांड की घटना रच डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इसका खुलासा हो सका। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उतरांव में एक लूट के बाद बंटवारे को लेकर साथी से उसका विवाद हुआ था। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
मानधाता के मिश्रपुर निवासी नूर मोहम्मद उर्फ पगलू ने बीते छह अगस्त को दो पल्सर सवार बदमाशों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। जांच में यह बात सामने आई कि नूर मोहम्मद ने कुछ दिनों पहले दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात की थी।
लूट की रकम के बंटवारे को लेकर उनमें विवाद हो गया था। इस पर नूर मोहम्मद ने साथी को फंसाने के लिए गोलीकांड की घटना रची। साथियो को फंसाने के लिए खुद को गोली मार दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।