फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The spies took out a cycle rally, shouted slogans against the state government

सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर भरी हुंकार, प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Fri, 06 Aug 2021 12:14 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 06 Aug 2021 12:14 AM IST
सार

छोटे लोहिया के नाम से मशहूर पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने बृहस्पतिवार को साइकिल रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।

विज्ञापन
The spies took out a cycle rally, shouted slogans against the state government
बिहार के बाघराय में साइकिल रैली निकालते सपाई। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

छोटे लोहिया के नाम से मशहूर पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने बृहस्पतिवार को साइकिल रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा की योगी सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त और लोकतंत्र विरोधी बताया। सपाइयों ने साइकिल रैली के माध्यम से पूरे शहर का भ्रमण किया। आंबेडकर चौराहे से निकली रैली शहर में भ्रमण करने के बाद पार्टी कार्यालय मीराभवन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान सपाई सपा सरकार में हुए कार्यों की जानकारी देने के साथ ही भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहा कि काले कृषि कानून, फर्जी मुकदमे, महंगाई और बढ़ते अपराध से जनता परेशान है। भाजपा सरकार को जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। इससे लोगों में भारी असंतोष है। ऐसे में 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। इस दौरान भाजपा सरकार के विरुद्ध समाजवादी पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा की शुरुआत आंबेडकर चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने हरी झंडी दिखाकर की। साइकिल रैली का नेतृत्व सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव ने किया। पार्टी के पदाधिकारी और साइकिल रैली में शामिल कार्यकर्ता तीन हिस्सों में बंट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष यादव, राहुल सिंह, अनीस, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ल मीराभवन, सगरा, विकास भवन, सरोज चौराहा, देवकली, भंगवाचुंगी होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचकर रैली का समापन किए। जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव समेत कुछ लोग राजापाल टंकी, सदर बाजार, चौक घंटाघर होते हुए अस्पताल के रास्ते से पार्टी कार्यालय पहुंचे।


पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, इरशाद सिद्दीकी, शहरे आलम, पूर्व प्रमुख शांति सिंह, सुषमा पाल, महिमा गुप्ता, शबनम, अब्दुल कादिर जिलानी, इरफान खान ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में भ्रमण किया। साइकिल रैली में शहरे आलम शीबू, संतोष यादव, संजीव गुप्ता, राहुल सिंह, राजू यादव, उमेश वर्मा, विनोद यादव, निसार अहमद, राजकुमार प्रजापति, वसीम सिद्दीकी, शाश्वत यादव, कुंदन यादव, फिरोज खान, मीडिया प्रभारी मनीष पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली का समापन पार्टी कार्यालय पर हुआ।

रानीगंज में महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकली साइकिल रैली। संवाद

रानीगंज में महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकली साइकिल रैली। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

अंबेडकर चौराहे से सपा की साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज। संवा?

अंबेडकर चौराहे से सपा की साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज। संवा?- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed