फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The spies took out a cycle rally, shouted slogans against the state government

सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर भरी हुंकार, प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Thu, 05 Aug 2021 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The spies took out a cycle rally, shouted slogans against the state government
सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर भरी हुंकार
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर रैली का आयोजन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। छोटे लोहिया के नाम से मशहूर पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने बृहस्पतिवार को साइकिल रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा की योगी सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त और लोकतंत्र विरोधी बताया। सपाइयों ने साइकिल रैली के माध्यम से पूरे शहर का भ्रमण किया। आंबेडकर चौराहे से निकली रैली शहर में भ्रमण करने के बाद पार्टी कार्यालय मीराभवन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान सपाई सपा सरकार में हुए कार्यों की जानकारी देने के साथ ही भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे।
बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहा कि काले कृषि कानून, फर्जी मुकदमे, महंगाई और बढ़ते अपराध से जनता परेशान है। भाजपा सरकार को जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। इससे लोगों में भारी असंतोष है। ऐसे में 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। इस दौरान भाजपा सरकार के विरुद्ध समाजवादी पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा की शुरुआत आंबेडकर चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने हरी झंडी दिखाकर की। साइकिल रैली का नेतृत्व सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव ने किया। पार्टी के पदाधिकारी और साइकिल रैली में शामिल कार्यकर्ता तीन हिस्सों में बंट गए। संतोष यादव, राहुल सिंह, अनीस, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ल मीराभवन, सगरा, विकास भवन, सरोज चौराहा, देवकली, भंगवाचुंगी होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचकर रैली का समापन किए। जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव समेत कुछ लोग राजापाल टंकी, सदर बाजार, चौक घंटाघर होते हुए अस्पताल के रास्ते से पार्टी कार्यालय पहुंचे। पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, इरशाद सिद्दीकी, शहरे आलम, पूर्व प्रमुख शांति सिंह, सुषमा पाल, महिमा गुप्ता, शबनम, अब्दुल कादिर जिलानी, इरफान खान ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में भ्रमण किया। साइकिल रैली में शहरे आलम शीबू, संतोष यादव, संजीव गुप्ता, राहुल सिंह, राजू यादव, उमेश वर्मा, विनोद यादव, निसार अहमद, राजकुमार प्रजापति, वसीम सिद्दीकी, शाश्वत यादव, कुंदन यादव, फिरोज खान, मीडिया प्रभारी मनीष पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली का समापन पार्टी कार्यालय पर हुआ।
विज्ञापन

इनसेट---------------
रैली में दोफाड़ दिखे सपाई
समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली के दौरान सपाई दोफाड़ दिखे। कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय नहीं पहुंचे। बीच रास्ते में साइकिल रैली में शामिल हो गए। कुछ सिर्फ फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed