फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The spies spoke against the police, broke the siege of the administration, roared in the collectorate

सपाइयों ने पुलिस के खिलाफ बोला हल्ला, प्रशासन की घेराबंदी तोड़ कलक्ट्रेट में गरजे

Tue, 13 Jul 2021 08:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
The spies spoke against the police, broke the siege of the administration, roared in the collectorate
आसपुर देवसरा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए बवाल के मामले में दर्ज मुकदमों के विरोध में सपाइयों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रशासन की घेराबंदी तोड़ कलक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम सदर फोर्स के साथ अंबेडकर चौराहे से कलक्ट्रेट तक चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सपा नेता मंगलवार को सड़क पर उतरे। सपाई आसपुर देवसरा थाने में समाजवादी पार्टी के पंचायत प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर भी गुस्सा थे। कार्यालय से नारेबाजी करते निकले सपाई अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता भारी फोर्स के साथ मौजूद थे। सपाइयों को अंबेडकर चौराहे पर रोकने के लिए प्रशासन ने बैरियर लगा रखा था, मगर सपाइयों का हुजूम प्रशासन की घेराबंदी तोड़ आगे बढ़ गया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपाई हल्ला बोलते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कलक्ट्रेट में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा कि सत्ता के इशारे पर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए देवसरा ब्लॉक में सत्ता पक्ष के स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री के समर्थक व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अराजकता फैलाया गई।
विरोध का स्वर दबाने के लिए सपा नेताओं समेत पूर्व जनप्रतिनिधियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। अभी भी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना ने कहा कि सत्तासीन लोगों का आचरण संविधान एवं लोकतंत्र के खिलाफ है।

सपाइयों ने ज्ञापन के माध्यम से घटना की न्यायिक जांच कर मुकदमों को तत्काल समाप्त करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक श्याद अली, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल, अनीस अहमद, शकील अहमद, इरशाद सिद्दीकी, जगदीश मौर्या, लालबहादुर सरोज, इरफान खान, वासिक खान, पूर्व प्रमुख शांति सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल, महिमा गुप्ता, गीता यादव, गुलफाम खान, राम अवध यादव काका, अभिषेक तिवारी, अब्दुल हई, सद्दाम हुसैन, वकार अहमद, डा.एजाज , मनीष पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed