फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The speed of easterly winds reduced the temperature, relief

Pratapgarh News: पुरवा हवाओं की रफ्तार ने कम किया तापमान का पारा, राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
The speed of easterly winds reduced the temperature, relief
पुरवा हवाओं की रफ्तार ने बढ़ते तापमान को कम कर दिया। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे तक बारिश के आसार नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार के सापेक्ष रविवार को अधिकतम तापमान का पारा 2.2 डिग्री गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी .4 डिग्री की कमी आई। न्यनूतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश नहीं होने के कारण बीते 15 दिनों से लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से जिले में पुरवा हवाएं 15-20 किमी की रफ्तार से चलीं। इस कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद खिली धूप ने उमस बढ़ाई, लेकिन देरशाम को हवाओं के चलने से तापमान में कमी आई। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे तक जिले में बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि हवा 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed