{"_id":"65109c597ad60a9ab60cd6f4","slug":"the-son-and-father-who-arrived-from-ghaziabad-were-cremated-in-the-village-itself-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4847-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गाजियाबाद से पहुंचे बेटे पिता का गांव में ही किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गाजियाबाद से पहुंचे बेटे पिता का गांव में ही किया अंतिम संस्कार
Mon, 25 Sep 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
अंतू के शुकुलपुर में रविवार की सुबह गाजियाबाद से घर पहुंचे बेटों ने गांव में ही पिता के शव का अंतिम संस्कार किया। पिता की हत्या करने वाले भाई की करतूत से वे दुखी थे।
शुकुलपुर निवासी जगदंबा प्रसाद शुक्ला की शनिवार की रात मझले बेटे विनोद ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। विनोद जमीन का बैनामा न करने से नाराज था। पुलिस ने विनोद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
चूंकि मृतक के बेटे संतोष व अरुण गाजियाबाद में रहते हैं। पिता की हत्या की खबर सुनकर दोनों भाई रविवार की सुबह घर पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों से घटना की जानकारी ली। कुछ देर बाद गांव में ही स्थित बाग के करीब अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर मायके से विनोद की पत्नी निशा अपने बेटे राज व प्रीतम को लेकर घर पहुंची। ससुर के शव से लिपटकर निशा रोती- बिलखती रही। वह अपने जेठ के परिवार के साथ ही रह रही थी। अपने घर में जाने से किनारा कर लिया। हर कोई विनोद को कोसता रहा।