फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The soldiers beat up the lineman, angry electricians stopped the supply

सिपाहियों ने लाइनमैन को पीटा, गुस्साए बिजलीकर्मियों ने ठप कर दी आपूर्ति

Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The soldiers beat up the lineman, angry electricians stopped the supply
marpeet
पट्टी कस्बे में रविवार को तीन दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए पेड़ों की छंटाई के दौरान एक डाल टूटकर बाइक सवार सिपाहियों के सिर पर जा गिरी। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना से नाराज सिपाहियों ने संविदा लाइनमैन की जमकर पिटाई कर दी। इसकी खबर मिलने पर बिजलीकर्मी लामबंद हो गए और कस्बे की आपूर्ति ठप कर दी। करीब चार घंटे बाद एएसपी के जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर बिजलीकर्मी माने। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

तीन दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेला की तैयारियों को लेकर रविवार को पट्टी चौक सिविल लाइंस में पेड़ों की छंटाई का काम चल रहा था। लाइनमैन कपिल गौतम सहित अन्य लोग पेड़ों की छंटाई करा रहे थे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पुलिसकर्मी विश्वजीत सिंह एवं भूपेश चौधरी उधर से बाइक से गुजर रहे थे। अचानक पेड़ की डाल गिरने से दोनों सिपाही दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो गए। आरोप है कि दुर्घटना से नाराज सिपाहियों ने लाइन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

उसे जमकर पीटा गया। घटना की जानकारी होते ही विभागीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सभी लाइनमैन काम बंदकर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इलाके की आपूर्ति ठप कर दी। काफी मनाने के बाद भी वह आपूर्ति बहाल करने के लिए तैयार नहीं थे। मामले की जानकारी मिलने पर अप्पर पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर बिजलीकर्मियों से बात की और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर चार घंटे बाद शाम करीब पांच बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद सभी लाइनमैन एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे और सिपाही विश्वजीत सिंह के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में एएसपी डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुन ली गई है। लाइनमैन की तहरीर ले ली गई है। जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed