फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The soldier returned to duty after eight years leaving the dream of becoming a singer

प्रतापगढ़ : गायक बनने का सपना छोड़कर आठ साल बाद ड्यूटी पर लौटा सिपाही

Wed, 02 Nov 2022 01:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2022 01:15 AM IST
सार

बांदा निवासी प्रेमनारायण का तबादला महोबा जनपद से वर्ष 2014 में प्रतापगढ़ पुलिस लाइन के लिए हुआ था। बताया गया कि वह प्रतापगढ़ में ड्यूटी करने नहीं आया। विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो इसकी जांच शुरू हो गई।

विज्ञापन
The soldier returned to duty after eight years leaving the dream of becoming a singer
आठ वर्ष बाद डियूटी पर लौटा सिपाही प्रेमनारायण एसपी सतपाल अंतिल के सामने पेश हुआ। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

वर्ष 2014 यानी करीब आठ साल से ड्यूटी से गैरहाजिर सिपाही की साफगोई उसकी ढाल बन गई। कुमार शानू की गायकी का दीवाना सिपाही मायानगरी मुंबई चला गया। वहां भटका, बीमार हुआ फिर विभाग ने खोजबीन और जांच शुरू की तो लौट आया। मंगलवार को वह एसपी के सामने पेश हुआ। पहले साहब को घुमाया फिर सच्चाई बताई। उनकी फरमाइश पर एक गाना भी सुनाया। मातहत की सुरीली आवाज सुनकर पसीजे एसपी ने उसे आमद कराने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन



बांदा निवासी प्रेमनारायण का तबादला महोबा जनपद से वर्ष 2014 में प्रतापगढ़ पुलिस लाइन के लिए हुआ था। बताया गया कि वह प्रतापगढ़ में ड्यूटी करने नहीं आया। विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो इसकी जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ पुलिस की ओर से सिपाही प्रेमनारायण के विषय में जानकारी के लिए कई पत्राचार विभागीय कार्यालय व परिजनों को किया गया। एक माह पहले अचानक ड्यूटी से गैरहाजिर सिपाही प्रतापगढ़ पुलिस के अफसरों को सूचना देकर काम करने की इच्छा जताई। एसपी ने आठ साल बाद ड्यूटी करने आए सिपाही प्रेमनारायण की जांच सीओ लाइन को सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सिपाही प्रेमनारायण ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना परिचय दिया। एसपी ने सीओ लाइन से जानकारी लेने के बाद सिपाही के आठ साल तक गायब रहने के बारे में जानकारी ली, फाइल भी देखी। सिपाही पहले तो एसपी को घुमाने की कोशिश करता रहा मगर बाद में हकीकत बयां कर दी। उसने साथ ड्यूटी करने वाले पांच सिपाहियों को भी गवाह के रूप में लाकर एसपी के सामने खड़ा किया गया था।


प्रेमनारायण ने एसपी को बताया कि वह वह कुछ दिनों तक मुंबई में गीत गाने की तैयारी कर रहा था। मशहूर गायक कुमार शानू की तरह गीत गाने का सपना देखा था। गीत गाने की तैयारी के दौरान मुंबई में उसकी तबीयत खराब हो गई थी। दो साल तक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ तो वह महोबा पुलिस लाइन गया। आपबीती सुनाई, लिखापढ़ी की, लेकिन उसकी मदद नहीं हुई। उसके बाद से वह भटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed