{"_id":"6931d7695844ca02ec0afc5a","slug":"the-severity-of-winter-people-shivering-no-bonfires-lit-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-153293-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सर्दी का सितम... ठिठुर रहे लोग, नहीं जले अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सर्दी का सितम... ठिठुर रहे लोग, नहीं जले अलाव
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट काउंटर के सामने ठंड में ऐसे रात गुजारते यात्री। संवाद
दिसंबर में सर्दी का असर दिन व रात में दिखने लगा है। इसके बावजूद नगर पालिका ने शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए। रात में लोग स्टेशन से लेकर मेडिकल कॉलेज तक ठिठुरते नजर आए।
नगर पालिका की ओर से हर साल सर्दी में करीब 50 से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाते हैं। जिसमे मां बेल्हा देवी जंक्शन, मेडिकल कॉलेज, रोडवेज बस डिपो, कचहरी समेत प्रमुख चौराहे शामिल हैं। बुधवार की रात रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाना के बाहर लोग चादर व कंबल से सर्दी से बचने के लिए प्रयास करते रहे।
प्लेटफॉर्म पर प्रयागराज जाने के लिए ठिठुर रहे करनपुर के रवींद्र वर्मा व जौनपुर जाने के लिए परेशान मोहित अलाव खोजते नजर आए। राजा प्रताप बहादुर महिला चिकित्सालय में मरीज लेकर पहुंचीं शुकुलपुर की सावित्री ने बताया कि रात में सर्दी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
चाय की दुकानों पर पहुंच रहे लोग
रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने वाले यात्री हो या फिर अस्पताल में मरीज लेकर आने वाले तीमारदार सर्दी से बचाव के लिए अलाव न जलने पर सभी चाय की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। वहां चाय पीते हुए जल रही अंगीठी से सर्दी दूर करते नजर आए।
इन स्थानों पर पहले चरण में जलते हैं अलाव
सर्दी की शुरुआत में नगर पालिका पहले चरण में 10 स्थानों पर अलाव जलवाने का प्रबंध करती है। इसमें शहर का स्टेशन तिराहा, मां बेल्हा देवी जंक्शन मुसाफिर खाना, राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय महिला व पुरुष, बस स्टैंड, चिलबिला रेलवे स्टेशन, कचहरी, भरत चौक व आंबेडकर चौराहा शामिल है। सर्दी बढ़ने के बाद भी नगर पालिका के जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा है।
बोले अफसर
अभी सर्दी का असर कम है। अलाव वाले स्थान चिह्नित हैं। जल्द ही अलाव जलाने के इंतजाम कर दिए जाएंगे। - राकेश कुमार, ईओ